Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

इंदौर में तेज रफ्तार कार और ट्रक की टक्कर, पूर्व गृहमंत्री की बेटी समेत तीन की मौत

इंदौर |  इंदौर के रालामंडल इलाके में शुक्रवार सुबह एक भयानक सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कार की टक्कर ट्रक से हो गई। इस हादसे में मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन की बेटी प्रेरणा बच्चन, प्रखर कासलीवाल और मान संधु की मौत हो गई। कार में सवार अनुष्का राठी गंभीर रूप से घायल हो गई हैं और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। शुरुआती जानकारी के अनुसार, कार में सवार युवक-युवतियां पार्टी करके लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि ट्रक का ड्राइवर फरार हो गया है। पुलिस पूरे इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और ड्राइवर की तलाश में जुटी हुई है।

हादसे की जानकारी मिलते ही पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन और उनका परिवार शव गृह पहुंचे। प्रेरणा बच्चन की मां का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे परिवार में गहरा शोक छा गया है। प्रशासन ने इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में तेज गति और सड़क की खराब स्थिति हादसे की मुख्य वजह हो सकती है। दुर्घटना के कारणों और जिम्मेदार ड्राइवर की पहचान के लिए पुलिस ने सभी संबंधित पक्षों से सहयोग मांगा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में सरकारी भर्तियों के लिए एंटी-चिट्टा टेस्ट होगा अनिवार्य, कार्यकारी मुख्य सचिव के.के. पंत का बड़ा बयान

Summer express/शिमला, संजू -:अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पूरे हिमाचल प्रदेश में ‘एंटी-चिट्टा दिवस’ मनाया गया। इस दौरान राज्य सरकार और हिमाचल प्रदेश पुलिस ने नशे के खिलाफ अब तक की सबसे बड़ी संयुक्त कार्रवाई करते हुए प्रदेश के 10 स्थानों पर एनडीपीएस अधिनियम के तहत जब्त...

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ...

कुल्लू पुलिस ने 53 मामलों में जब्त 1.19 करोड़ रुपये के नशीले पदार्थ किए नष्ट

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस के अवसर पर कुल्लू पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों में जब्त किए गए करीब 1 करोड़ 19 लाख 61 हजार 490 रुपये मूल्य के नशीले पदार्थों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत नष्ट किया। यह कार्रवाई अदालत से अनुमति मिलने के...

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल के समक्ष हिमाचल के अधिकारों और लंबित मामलों की प्रभावी पैरवी की

Summer express/शिमला-:मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट कर हिमाचल प्रदेश से जुड़े कई महत्वपूर्ण और लंबे समय से लंबित मुद्दों को मजबूती से उठाया। इस दौरान उन्होंने राज्य के संवैधानिक अधिकारों, वित्तीय हितों और विकास संबंधी आवश्यकताओं पर विस्तार से...

हरियाणा में अपराध पर सख्ती जारी, अनिल विज ने राहुल गांधी के बयानों पर किया पलटवार

Summer express,अंबाला , अंकुर कपूर I हरियाणा सरकार इन दिनों अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के मोड में नजर आ रही है। राज्य में लगातार हो रहे पुलिस एनकाउंटर और गैंगस्टरों पर कार्रवाई को लेकर सियासी बयानबाज़ी भी तेज हो गई है। इसी बीच हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने सरकार की कार्रवाई और विपक्ष के...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.