Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा CM सैनी फरीदाबाद में  करेंगे उद्योग स्वास्थ्य बजट संवाद

फरीदाबाद |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी आज सूरजकुंड स्थित होटल राजहंस में हरियाणा विजन-2047 के तहत प्री-बजट कंसल्टेशन बैठक करेंगे। इस कार्यक्रम में दो सत्र होंगे, जिनमें मुख्यमंत्री फरीदाबाद के प्रमुख उद्योगपतियों और हेल्थ सेक्टर के विशेषज्ञों से सीधे संवाद करेंगे।

सुबह के पहले सत्र में मुख्यमंत्री उद्योगपतियों के साथ बैठेंगे और उद्योग क्षेत्र की वर्तमान जरूरतों, उत्पादन संबंधी चुनौतियों, रोजगार सृजन और निवेश के अवसरों पर चर्चा करेंगे। उद्योगपति अपने-अपने सेक्टर से जुड़े सुझाव प्रस्तुत करेंगे, जिन्हें आगामी बजट में शामिल करने पर विचार किया जाएगा।

दोपहर के दूसरे सत्र में मुख्यमंत्री हेल्थ सेक्टर से जुड़े विशेषज्ञों, डॉक्टरों और संस्थान प्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सरकारी अस्पतालों की आवश्यकताएं, स्वास्थ्य सेवाओं का इन्फ्रास्ट्रक्चर और सार्वजनिक स्वास्थ्य को मजबूत करने के उपायों पर सुझाव लिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि दोनों सत्र फरीदाबाद के उद्योग और स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए अपने विचार सीधे साझा करने का महत्वपूर्ण अवसर हैं। इस पहल से बजट निर्माण प्रक्रिया में स्थानीय मुद्दों और जरूरतों को प्राथमिकता देने में मदद मिलेगी।

दोनों सत्रों के लिए मुख्यमंत्री सूरजकुंड के होटल राजहंस पहुंचे हैं। उद्योगपति और हेल्थ एक्सपर्ट्स अपने सुझावों के साथ सीधे मुख्यमंत्री के सामने बैठेंगे, ताकि हरियाणा विजन-2047 के लक्ष्य के अनुरूप बजट तैयार किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.