Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा से गोंडा तक चर्चा, बृजभूषण को मिला महंगा घोड़ा

गोंडा  | गोंडा में उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बृजभूषण शरण सिंह का जन्मदिन समारोह खासा चर्चा में रहा। इस अवसर पर जिले में राष्ट्र कथा का भव्य आयोजन किया गया, वहीं जन्मदिन के दिन निकले विशाल काफिले और शक्ति प्रदर्शन ने भी सभी का ध्यान खींचा। राजनीतिक हलकों से लेकर आम लोगों के बीच तक इस समारोह की चर्चा होती रही।

जन्मदिन समारोह के दौरान सबसे ज्यादा सुर्खियां उस अनोखे उपहार ने बटोरीं, जो बृजभूषण शरण सिंह को भेंट किया गया। हरियाणा से आए एक दंपती ने उन्हें लंदन से मंगाया गया एक कीमती रेस हॉर्स गिफ्ट किया। यह घोड़ा इसी सप्ताह विदेश से भारत लाया गया था, जिसे देखकर मंच पर मौजूद लोग भी हैरान रह गए।

हरियाणा के रेवाड़ी निवासी रविंद्र पाल सिंह चौहान और उनकी पत्नी संगीता सिंह चौहान स्वयं घोड़े को लेकर गोंडा पहुंचे। संगीता सिंह चौहान घोड़े की लगाम थामे मंच तक पहुंचीं और उन्होंने यह अनोखा उपहार पूर्व सांसद को सौंपा। मंच से बृजभूषण शरण सिंह ने दंपती का आभार जताया और घोड़ों के प्रति अपने लगाव का भी जिक्र किया।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह घोड़ा कई मायनों में बेहद खास है। यह एक थोरोब्रेड नस्ल का रेस हॉर्स है, जो अब तक 38 रेस प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है। इनमें से सात रेस में इसने जीत हासिल की है, जबकि दो में दूसरा, पांच में तीसरा और चार प्रतियोगिताओं में चौथा स्थान प्राप्त किया है। रेस के जरिए यह घोड़ा अब तक 22 लाख 41 हजार रुपये की इनामी राशि जीत चुका है।

बताया जा रहा है कि घोड़े की मां का नाम ‘द गुरखा’ है, जो वर्तमान में आयरलैंड में रहती है। जन्म के समय इस घोड़े की कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई थी, लेकिन रेस में शानदार प्रदर्शन के बाद इसकी कीमत बढ़कर करीब ढाई करोड़ रुपये हो गई। हरियाणा के दंपती ने इसे लंदन से खरीदकर विशेष रूप से बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन पर उपहार स्वरूप भेंट किया।

भव्य आयोजन, राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन और करोड़ों के इस अनोखे गिफ्ट ने बृजभूषण शरण सिंह के जन्मदिन समारोह को गोंडा ही नहीं, बल्कि प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना दिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...

रेवाड़ी में अवैध पेट्रोल-डीजल भंडारण का भंडाफोड़, 7 ड्रम और पिकअप जब्त

summer express , रेवाड़ी। अवैध रूप से पेट्रोल-डीजल का भंडारण और उसकी सप्लाई करने वालों के खिलाफ रेवाड़ी पुलिस ने कार्रवाई की है। क्राइम ब्रांच की टीम ने रात गांव गुजरीवास में खेत के अंदर बने एक प्लाट पर छापेमारी कर एक हजार लीटर से अधिक पेट्रोल-डीजल बरामद किया। मौके से सात ड्रम और एक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.