Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल कष्ट निवारण समिति: हत्या केस में सीबीआई जांच, लापरवाही जांच

कैथल। जिला कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक में कुल 15 शिकायतें रखी गईं, जिनमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि नौ मामलों को लंबित रखते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक की अध्यक्षता समिति की उपाध्यक्षा अपराजिता ने की। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की अनुपस्थिति में उन्होंने बैठक का संचालन किया।

बैठक में पिछली बैठकों से लंबित एक गंभीर शिकायत पर विशेष चर्चा हुई। यह मामला ऋषि नगर निवासी नीतू मौण के भाई की हत्या से जुड़ा है, जो दिसंबर 2020 में हुई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि पांच साल बीत जाने के बावजूद मामले में संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई है। इस पर उपायुक्त ने पुलिस विभाग को निर्देश दिए कि जब तक सीबीआई जांच औपचारिक रूप से शुरू नहीं हो जाती, तब तक की गई हर कार्रवाई की जानकारी शिकायतकर्ता को नियमित रूप से दी जाए। समिति के सदस्यों के आग्रह पर इस शिकायत को अगली बैठक तक के लिए लंबित रखा गया।

नीतू मौण ने बैठक में बताया कि पुलिस स्वयं इस मामले को हत्या मान रही है, लेकिन जांच की रफ्तार धीमी होने से परिवार को न्याय नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने सीबीआई जांच की मांग दोहराई, ताकि मामले की निष्पक्ष जांच हो सके।

बैठक में स्वास्थ्य सेवाओं से जुड़ी एक अन्य शिकायत भी सामने आई। गांव करोड़ा निवासी श्रीनिवास ने आरोप लगाया कि आंख के ऑपरेशन के दौरान चिकित्सकीय लापरवाही बरती गई, जिससे उनकी आंखों की रोशनी प्रभावित हुई। शिकायतकर्ता के अनुसार ऑपरेशन से पहले उनकी आंखों की रोशनी लगभग 70 प्रतिशत थी, जो ऑपरेशन के बाद घटकर मात्र 10 प्रतिशत रह गई।

इस मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त ने जांच के आदेश दिए। सीईओ जिला परिषद, समाज कल्याण अधिकारी और समिति सदस्य गोपाल सैनी को शामिल करते हुए एक जांच कमेटी का गठन किया गया है, जो पूरे प्रकरण की रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। समिति ने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फायर एनओसी के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, नारनौल का फायरमैन 20 हजार रुपये लेते गिरफ्तार

Summer express, नारनौल |   हरियाणा के नारनौल में फायर एनओसी जारी करने के नाम पर रिश्वत मांगने का मामला सामने आया है। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV&ACB) की रेवाड़ी इकाई ने फायर स्टेशन में तैनात फायरमैन संदीप यादव को 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के...

बहादुरगढ़ डंपिंग स्टेशन पर अव्यवस्था देख भड़की चेयरपर्सन, अधिकारियों-ठेकेदार को लगाई फटकार

Summer express, बहादुरगढ़ | बहादुरगढ़ नगर परिषद की चेयरपर्सन सरोज राठी ने नया गांव स्थित डंपिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कूड़े के वैज्ञानिक तरीके से निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों और ठेकेदार को जमकर फटकार लगाई। साथ ही स्पष्ट निर्देश दिए कि...

रोहतक में धरने की चेतावनी, जिला पार्षद जयदेव डागर ने केंद्र सरकार को दिया 7 दिन का अल्टीमेटम

Summer express, रोहतक |  रोहतक जिला परिषद के सदस्य जयदेव डागर ने आंदोलनकारियों के खिलाफ हो रही कथित प्रशासनिक और कानूनी कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगले सात दिनों के भीतर आंदोलन से जुड़े लोगों पर कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो वह रोहतक में अनिश्चितकालीन धरना शुरू...

फर्जी पुलिस अफसर बनकर SHO पर बनाया दबाव, गुरुग्राम पुलिस ने दबोचा

Summer express, गुरुग्राम , अनुज पांचाल | गुरुग्राम में पुलिस अधिकारी बनकर रौब झाड़ने का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। पत्नी के शोरूम की बिजली दोबारा चालू कराने के लिए एक व्यक्ति ने खुद को हिमाचल प्रदेश पुलिस का एसपी बताकर गुरुग्राम पुलिस पर दबाव बनाने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस की...

फरीदाबाद सड़क हादसे में 23 वर्षीय म्यूजिक कंपोजर की मौत, पुलिस-एम्बुलेंस में देरी के आरोप

Summer express, फरीदाबाद , अनिल मंगला |फरीदाबाद के सेक्टर-28 में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 23 वर्षीय उभरते म्यूजिक कंपोजर सिद्धार्थ सूरी की मौत हो गई, जबकि उनका दोस्त साहिल गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि समय पर पुलिस और एम्बुलेंस की सहायता नहीं मिलने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.