Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

टनल संकट पर सरकार सक्रिय, मंत्री अनिरुद्ध सिंह पहुंचे चलौंठी

शिमला  | शिमला के चलौंठी क्षेत्र में फोरलेन टनल निर्माण के चलते कई रिहायशी भवनों पर खतरा मंडरा रहा है। टनल के भीतर हो रही ब्लास्टिंग के कारण मकानों में दरारें आ गई हैं। हालात की गंभीरता को देखते हुए बीती रात एक बहुमंजिला रिहायशी भवन को खाली करवाया गया, जबकि अन्य भवनों को भी असुरक्षित घोषित किया गया है।

देर रात प्रभावित परिवारों को एहतियातन किसान भवन में शिफ्ट किया गया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है और लोग अपने घरों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। स्थानीय प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

मंगलवार सुबह पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह चलौंठी पहुंचे और प्रभावित भवनों का निरीक्षण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद परिवारों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। मंत्री ने एनएचएआई अधिकारियों को प्रभावितों को तुरंत राहत और मुआवजा देने के निर्देश भी दिए।

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि वह लंबे समय से फोरलेन परियोजना से प्रभावित लोगों की आवाज उठाते रहे हैं और इस मुद्दे को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी बातचीत कर चुके हैं। उन्होंने बताया कि टनल निर्माण में हो रही ब्लास्टिंग से कई मकान असुरक्षित हो गए हैं, जिनमें से दो से तीन मकानों को खाली कराया जा चुका है, जबकि आसपास के अन्य भवनों पर भी खतरा बना हुआ है।

उन्होंने यह भी बताया कि संजौली–ढली बाईपास सड़क पर बड़ी दरारें आ गई हैं, जिसके चलते सुरक्षा कारणों से इस मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद कर दी गई है। एनएचएआई को निर्देश दिए गए हैं कि सड़क और भवनों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाए।

वहीं प्रभावित परिवारों ने एनएचएआई पर लापरवाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उन्होंने पहले भी कई बार ब्लास्टिंग से हो रहे नुकसान की शिकायत की थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उनके घरों पर सीधा खतरा पैदा हो गया है, जिससे वे असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

ऊना में पेंशन में देरी से लोग परेशान, पूर्व उपाध्यक्ष ने सरकार पर उठाए सवाल

summer express , राकेश, ऊना। ऊना शहर के वार्ड नंबर पांच में सामाजिक सुरक्षा और सहारा पेंशन समय पर नहीं मिलने से पात्र लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेंशन पर निर्भर लोगों ने सरकार से निर्धारित समय पर राशि जारी करने की मांग की है। इस मुद्दे को लेकर स्थानीय पूर्व पार्षद...

दलाई लामा से मिले इंद्रेश कुमार, शांति और तिब्बत समेत कई मुद्दों पर चर्चा

summer express , राहुल चावला ,मैक्लोडगंज। तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा से मैक्लोडगंज में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ सदस्य इंद्रेश कुमार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल ने मुलाकात की। इस दौरान शांति, सद्भावना, करुणा, मैत्री और तिब्बत से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। इंद्रेश कुमार ने...

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.