सोनीपत, हरियाणा I गोहाना के अहमदपुर माजरा गांव में एक किसान ने कर्ज और जमीन विवाद से परेशान होकर फांसी लगा ली। मृतक के बेटे ने पुलिस को बताया कि पिता को कुछ लोगों ने दबाव डालकर आत्महत्या के लिए उकसाया।
पुलिस के अनुसार, मृतक राजेश ने करीब 16 लाख रुपये का कर्ज लिया था और इसके बदले अपने खेत की एक एकड़ जमीन गिरवी रखी थी। परिवार का आरोप है कि कर्जदारों ने जमीन को बेचने के लिए दबाव डाला और बाद में जमीन को बिना अनुमति बेचा दिया।
राजेश के बेटे मोहित ने कहा कि कर्ज चुकाने के लिए उनके पिता बार-बार गए, लेकिन कर्जदारों ने समय टालते रहे। उन्हें शराब पिलाकर जमीन नामांतरण करने के लिए मजबूर किया गया। परिवार का कहना है कि उन्हें यह कहा गया था कि अगर जमीन बेटी के नाम कर देंगे तो कर्ज वापस मिलेगा, लेकिन बाद में जमीन बेंच दी गई।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और एफएसएल टीम ने मौके पर जाकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ उकसाने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मामला दर्ज कर लिया है।
यह मामला फिर से किसानों पर बढ़ते ऋण बोझ और भूमि विवाद की समस्या को उजागर करता है, जो देश भर में कई परिवारों के लिए मानसिक और आर्थिक संकट का कारण बन रहा है।