Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गढ़शंकर में 25 वर्षीय युवक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, बाइक सवार हमलावर फरार

गढ़शंकर | पंजाब के गढ़शंकर-नंगल रोड पर एक युवक की गोली मारकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। घटना गांव शाहपुर के पास उस वक्त हुई जब 25 वर्षीय आर्यन, अपने साथी नवीन कुमार के साथ लुधियाना से कपड़े का सामान खरीदकर लौट रहा था।

जानकारी के अनुसार, आर्यन पुत्र अमित कुमार निवासी गांव सीहवां और नवीन कुमार पुत्र सतीश कुमार निवासी गांव कोकोवाल, अड्डा झुग्गियां में रेडीमेड कपड़ों की दुकान पर काम करते थे। बुधवार को दोनों स्विफ्ट कार से लुधियाना से लौट रहे थे, तभी रास्ते में शाहपुर के नजदीक गढ़शंकर की ओर से आए अज्ञात बाइक सवारों ने आर्यन को निशाना बनाते हुए उसके सिर और छाती पर गोलियां चला दीं। हमले में आर्यन की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हमलावर वारदात के बाद मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलने पर गढ़शंकर के डीएसपी जसप्रीत सिंह और एएसआई रशपाल सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। एएसआई रशपाल सिंह ने बताया कि मृतक का शव सिविल अस्पताल गढ़शंकर में सुरक्षित रखवाया गया है और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस ने हत्यारों की तलाश में इलाके की सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए हैं। शुरुआती जांच में हत्या के पीछे की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.