Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी के शिक्षक संजय कुमार बने राष्ट्रीय ‘समृद्धि’ प्रतियोगिता में हिमाचल के प्रतिनिधि

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश के शिक्षा क्षेत्र के लिए यह अत्यंत गर्व और सम्मान का क्षण है कि मंडी जिले के एक समर्पित और प्रतिभाशाली शिक्षक का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित ‘समृद्धि’ प्रतियोगिता 2025-26 के लिए हुआ है। मंडी जिला स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (GSSS) समौर में कार्यरत संजय कुमार, टीजीटी (मेडिकल), को इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर प्राप्त हुआ है।यह जानकारी शिक्षा विभाग के राज्य परियोजना निदेशक (समग्र शिक्षा) द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के माध्यम से दी गई है। 

राष्ट्रीय स्तर की ‘समृद्धि’ प्रतियोगिता का आयोजन 27 जनवरी से 29 जनवरी 2026 तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान (RIE), भुवनेश्वर, ओडिशा में किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में देशभर से चयनित शिक्षक भाग लेंगे और अपनी रचनात्मक एवं शैक्षणिक प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। संजय कुमार का चयन एनसीईआरटी, नई दिल्ली द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप एक सख्त चयन प्रक्रिया के बाद किया गया है। यह प्रतियोगिता कला एवं सौंदर्य शास्त्र (Arts and Aesthetics) विभाग के अंतर्गत आयोजित की जा रही है, जिसका उद्देश्य शिक्षकों में नवाचार, रचनात्मकता और सौंदर्यबोध को प्रोत्साहित करना है।

उनके चयन की खबर से न केवल GSSS समौर विद्यालय में, बल्कि पूरे मंडी जिला शिक्षा विभाग में हर्ष और उत्साह का वातावरण है। सहकर्मियों, विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों ने संजय कुमार को इस उपलब्धि के लिए शुभकामनाए दी हैं और उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।यह उपलब्धि न केवल  संजय कुमार की व्यक्तिगत मेहनत और समर्पण को दर्शाती है, बल्कि हिमाचल प्रदेश की शैक्षणिक गुणवत्ता और प्रतिभा को भी राष्ट्रीय मंच पर स्थापित करती है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.