Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नगरोटा सूरियां में महिला की हत्या से सनसनी, एसपी ने संभाला मोर्चा, प्रवासियों के सत्यापन पर सख्ती

Nurpur, Sanjeev-:नगरोटा सूरियां क्षेत्र में एक महिला की नृशंस हत्या की घटना ने पूरे इलाके में भय और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। यह मामला पुलिस जिला नूरपुर के अंतर्गत पुलिस थाना जवाली की पुलिस चौकी नगरोटा सूरियां का है, जहां एक प्रवासी व्यक्ति द्वारा अपनी ही पत्नी की हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए नूरपुर के पुलिस अधीक्षक कुलभूषण वर्मा स्वयं मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को आरोपी सोनू, जो कि एक प्रवासी मजदूर बताया जा रहा है, ने घरेलू विवाद के चलते लोहे की रॉड से वार कर अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और आरोपी को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत हत्या का मामला दर्ज किया है। शनिवार को आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है, ताकि हत्या के पीछे के कारणों और अन्य पहलुओं का खुलासा हो सके।

घटनास्थल पर मीडिया से बात करते हुए एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि जिले में रह रहे सभी बाहरी प्रवासी लोगों का पुलिस सत्यापन अनिवार्य है। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जिन मकानों, ढाबों या कार्यस्थलों पर प्रवासी रह रहे हैं, उनकी जानकारी संबंधित थाना या पुलिस चौकी में दर्ज करवाई जाए। उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों से भी पुलिस को सहयोग देने की अपील की।

एसपी वर्मा ने यह भी बताया कि आगामी दिनों में नगरोटा सूरियां में पंचायत प्रतिनिधियों और व्यापार मंडल के साथ एक संयुक्त बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें नशे के खिलाफ अभियान, कानून व्यवस्था और प्रवासी सत्यापन जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वार्ड-12 में पार्क, सीवरेज और जल निकासी पर विशेष जोर: पार्षद अनुराधा आनंद

सुरिंदर सिंह अंकुश/निशान सिंह मोहाली। समर न्यूज वार्ड नंबर-12, फेज-7 की पार्षद अनुराधा आनंद ने अपने क्षेत्र में करवाए गए विकास कार्यों और भविष्य की प्राथमिकताओं का ब्योरा देते हुए कहा कि पार्कों के सौंदर्यीकरण, सीवरेज व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, बरसाती पानी की निकासी और जनसुविधाओं में सुधार पर लगातार काम किया जा रहा है।वह पिछले...

‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’: जसमनप्रीत सिंह ने गिनाईं उपलब्धियां, अधूरे कामों पर भी रखी बात

शगुन कश्यप। चंडीगढ़समर न्यूज ‘मेरा वार्ड, मेरा परिवार’ विशेष शृंखला में चंडीगढ़ के वरिष्ठ उपमहापौर और वार्ड नंबर-32 के पार्षद जसमनप्रीत सिंह ने अपने राजनीतिक सफर, वार्ड में कराए गए विकास कार्यों और आगामी नगर निगम चुनाव को लेकर खुलकर बात की।उन्होंने दावा किया कि अपने कार्यकाल में सड़कों, जलभराव, सामुदायिक सुविधाओं और वरिष्ठ नागरिकों...

मिशन-2027: पंजाब को वाराणसी से जोड़ेगी ‘संत रविदास एक्सप्रेस’

समर न्यूज | जालंधरपंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच छेहरटा (अमृतसर) और वाराणसी के बीच शुरू हुई ‘संत रविदास एक्सप्रेस’ राजनीतिक और सामाजिक चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जालंधर कैंट से इस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई।यह सेवा पंजाब और उत्तर प्रदेश के दो प्रमुख धार्मिक...

औहर ग्राम सभा विवाद: पूर्व जनप्रतिनिधियों ने निष्पक्ष जांच की उठाई मांग, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: ग्राम पंचायत औहर में आयोजित ग्राम सभा के दौरान हुए विवाद को लेकर मामला प्रशासन तक पहुंच गया है। पंचायत की पूर्व प्रधान एवं पूर्व जिला परिषद सदस्य प्रेमलता ठाकुर के नेतृत्व में पूर्व जनप्रतिनिधियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।...

जयराम ठाकुर का सुक्खू सरकार पर तीखा हमला, कहा- प्रतिशोध की राजनीति से प्रदेश का नहीं होगा भला

Summer express/शिमला, संजू- :पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और प्रदेश सरकार पर राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार विपक्षी नेताओं को निशाना बनाने के लिए विजिलेंस और अन्य एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है, लेकिन भाजपा इस तरह के दबाव...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.