Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वेनेजुएला में फंसे पालमपुर के रक्षित को लेकर परिवार की पीएम से अपील,19 फरवरी को है शादी

Dharamshala, Rahul-:हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिला के पालमपुर क्षेत्र से संबंध रखने वाले युवक रक्षित चौहान के वेनेजुएला में फंसे होने की खबर ने पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया है। बेटे की सलामती और उसकी वापसी को लेकर परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री से भावुक अपील की है। परिवार का कहना है कि 19 फरवरी को रक्षित के बड़े भाई की शादी है और उससे पहले वे अपने बेटे को सुरक्षित घर देखना चाहते हैं।

रक्षित की मां रीता ने भावुक होते हुए कहा कि “मोदी जी मेरे बच्चे को सुरक्षित घर पहुंचा दो।” उन्होंने बताया कि रक्षित से उनकी आखिरी बातचीत 7 जनवरी को हुई थी। उस दौरान रक्षित ने संकेत दिया था कि कुछ समय के लिए उसकी सिम बंद हो सकती है और संपर्क टूट सकता है। इसके बाद से परिवार का उससे कोई संपर्क नहीं हो पाया है। मां का कहना है कि पूरा परिवार दिन-रात यही प्रार्थना कर रहा है कि उनका बेटा जल्द सही-सलामत वापस लौट आए।

रक्षित के बड़े भाई राहुल चौहान ने जानकारी दी कि 7 जनवरी को हुई बातचीत में रक्षित ने बताया था कि वह ऐसे इलाके में रहेगा, जहां नेटवर्क की समस्या होगी। इसके दो-तीन दिन बाद परिवार को सूचना मिली कि जिस जहाज में रक्षित क्रू मेंबर था, उसे सीज कर लिया गया है। राहुल के अनुसार यह जहाज इस समय यूएस ऑफिशियल के अंडर बताया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जहाज में रक्षित के अलावा केरल और गोआ के भी दो युवक मौजूद हैं। परिवार की मांग है कि सभी भारतीय नागरिकों को जल्द से जल्द रिहा करवाया जाए।

रक्षित के पिता रंजीत सिंह ने बताया कि रक्षित 1 अगस्त 2025 को विदेश गया था और उसने एक रूसी कंपनी का जहाज ज्वाइन किया था। करीब चार से पांच महीने बाद कंपनी ने उसे दोबारा बुलाया और वेनेजुएला से तेल लाने के लिए भेजा गया। जब जहाज वेनेजुएला बॉर्डर के पास पहुंचा तो कंपनी ने आगे जाने से मना किया और बताया कि आगे संपर्क टूट सकता है। इस कारण वे करीब दस दिन तक वहीं रुके रहे। बाद में कंपनी ने उन्हें वापस बुला लिया, लेकिन इसी दौरान अमेरिका और वेनेजुएला के बीच हालात बिगड़ गए।

रंजीत सिंह ने बताया कि पालमपुर के विधायक ने उनके बेटे से जुड़ी पूरी जानकारी मांगी है और शिमला जाकर मुख्यमंत्री से भी इस मामले को उठाने का भरोसा दिलाया है। परिवार को उम्मीद है कि केंद्र और राज्य सरकार के हस्तक्षेप से रक्षित सहित सभी फंसे हुए भारतीयों की सुरक्षित वापसी संभव हो सकेगी।परिवार ने एक बार फिर प्रधानमंत्री और विदेश मंत्रालय से गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द ठोस कदम उठाकर उनके बेटे को घर पहुंचाया जाए, ताकि परिवार राहत की सांस ले सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर अंबाला में नमो क्रिकेट लीग की तैयारियां तेज, 72 टीमें लेंगी हिस्सा

Summer express/अंबाला -:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में हरियाणा में नमो क्रिकेट लीग का आयोजन किया जा रहा है। अंबाला में इस क्रिकेट लीग को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से इस लीग का आयोजन किया जा रहा...

नेपाल की तबाही के बीच अंबाला के डॉक्टर बने सहारा, तीन दिन में 3 हजार लोगों का इलाज

Summer express/अंबाला-:नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक आपदा ने बड़े पैमाने पर तबाही मचाई है। इस मुश्किल घड़ी में अंबाला के डॉक्टरों ने इंसानियत की मिसाल पेश करते हुए नेपाल पहुंचकर प्रभावित लोगों का इलाज किया। फिलाडेल्फिया अस्पताल की पांच सदस्यीय मेडिकल टीम ने नेपाल के अलग-अलग बाढ़ प्रभावित इलाकों में तीन दिनों तक...

धान खरीद से पहले सरकार और राइस मिलर्स आमने-सामने, किसानों की बढ़ी चिंता

Summer express/यमुनानगर/ परवेज़ खान -:हरियाणा में धान की फसल पककर तैयार है और कई इलाकों में कटाई का काम भी शुरू हो चुका है। ऐसे में किसान मंडियों में फसल लेकर पहुंचने की तैयारी में जुट गए हैं। लेकिन धान खरीद शुरू होने से पहले ही एक बार फिर पेंच फंसता नजर आ रहा है।...

पांच साल से बदहाल बारडी का रास्ता,विधायक की पहल से शुरू हुआ सुधार कार्य

Summer express/संजीव महाजन /नूरपुर-: पंचायत सुलयाली के बारडी वार्ड में पिछले करीब पांच वर्षों से बदहाल पड़े गांव के रास्ते की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने नूरपुर विधायक रणवीर सिंह निक्का के समक्ष अपनी परेशानी रखी। वार्ड सदस्य पूजा देवी सहित ग्रामीणों ने बताया कि बरसात के दौरान रास्ते में कीचड़ और गड्ढों के कारण...

हिमालय संरक्षण संगोष्ठी में शामिल होने के बाद शिमला रवाना हुए राज्यपाल

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता अपने एक दिवसीय धर्मशाला दौरे के बाद रविवार सुबह शिमला के लिए रवाना हो गए। राज्यपाल शनिवार को धर्मशाला पहुंचे थे, जहां उन्होंने हिमालय परिवार और हिमाचल प्रदेश केंद्रीय विश्वविद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ‘हिमालय संरक्षण से राष्ट्र निर्माण की ओर’ विषय पर एक दिवसीय अभिमुखीकरण एवं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.