Shimla, Sanju-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज शिमला सचिवालय से भूटान के लिए 5 हजार चिलगोज़े के पौधों से भरे ट्रक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह कदम हिमाचल प्रदेश वन विभाग और भूटान सरकार के बीच हुए समझौते के तहत किया गया है। भूटान सरकार ने इन पौधों के लिए पांच लाख रुपए एडवांस भी प्रदान किए हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि वन विभाग अपने संसाधनों से आय जुटाने का काम कर रहा है। इस बार पौधों के साथ 50 किलो चिलगोज़े के बीज भी भेजे गए हैं। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी ऐसे प्रयास जारी रहेंगे ताकि राज्य सरकार के आय के साधन बढ़ सकें।वहीं, पंचायत चुनावों के संबंध में मुख्यमंत्री ने उच्च न्यायालय के फैसले का अध्ययन कर रही सरकार की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हर विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है और अप्रैल या मई में पंचायत चुनाव करवाने की तैयारी पहले से ही की जा रही है।