Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सोशल मीडिया पर हथियार दिखाकर सरकारी अधिकारी को धमकी, आरोपी पर एफआईआर दर्ज

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिले में सोशल मीडिया के माध्यम से एक सरकारी अधिकारी को धमकाने का मामला सामने आया है। फेसबुक पर हथियार जैसी वस्तु दिखाकर डराने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। संबंधित अधिकारी की शिकायत के बाद यह मामला सीधे पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक पहुंचा, जिसके बाद भोरंज थाना पुलिस ने कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर दिखाया गया हथियार असली था या केवल खिलौना। आरोप है कि आरोपी ने फेसबुक पर अधिकारी के खिलाफ आपत्तिजनक और धमकी भरी टिप्पणियां की थीं, जिससे अधिकारी मानसिक रूप से परेशान हो गया।

जानकारी के मुताबिक दिसंबर माह में आरोपी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सरकारी अधिकारी को निशाना बनाते हुए धमकी भरे पोस्ट किए थे। हथियार जैसी वस्तु दिखाकर डराने की कोशिश किए जाने की सूचना मिलने पर अधिकारी ने इसकी शिकायत पुलिस अधीक्षक हमीरपुर से की। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसे भोरंज पुलिस को जांच के लिए सौंपा गया। शिकायत 19 दिसंबर को एसपी कार्यालय पहुंची थी, जबकि 2 जनवरी को भोरंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ठाकुर ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से किसी को डराने या प्रताड़ित करने के प्रयास को गंभीर अपराध माना जाता है। उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कानून के तहत सख्त कार्रवाई का प्रावधान है और पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फैक्ट्री में 1.98 लाख समेत मोबाइल व चांदी की गणेश प्रतिमा ले गए चोर

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज गिल चौक के पास मुरादपुरा इलाके में स्थित ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल नट एंड बोल्ट फैक्ट्री में देर रात तीन-चार चोरों ने धावा बोल दिया। आरोपी रात करीब 12:30 बजे के बाद फैक्ट्री में दाखिल हुए और ऑफिस का गेट तोड़कर अंदर घुस गए।चोर करीब आधे घंटे तक ऑफिस में तलाशी लेते...

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को विधायक जीवन संगोवाल ने सौंपे नियुक्ति पत्र

नीलकमल मोनू | लुधियानासमर न्यूज हलका गिल के गांव संगोवाल में आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपने संबंधी कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम विधायक जीवन सिंह संगोवाल की अगुवाई में हुआ, जिसमें नवनियुक्त आंगनबाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।इस अवसर पर विधायक जीवन सिंह संगोवाल ने कहा कि आंगनबाड़ी वर्कर समाज में महत्वपूर्ण...

ग्राहक बनकर आया शातिर, दुकानदार को बातों में उलझाकर छह सोने की चेनें ले उड़ा

सहजप्रीत सिंह | लुधियानासमर न्यूज शहर में ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाने वाले शातिरों ने बग्गा ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर वारदात को अंजाम दिया। एक युवक दुकानदार को गहने दिखाने के बहाने बातचीत में उलझाता रहा और इसी दौरान काउंटर पर रखी छह सोने की चेनें चोरी कर लीं।चोरी किए गए गहनों की कीमत करीब...

नक्शा मंजूर नहीं, निगम की चेतावनी भी बेअसर; समर एक्सप्रेस की खबरों के बाद काराबारा में अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज काराबारा में करीब 600 गज जमीन पर बिना मंजूरी के निर्माण होता रहा और जिम्मेदारों की नजर के सामने ढांचा खड़ा होता गया। नामदेव भवन के पास चल रहे इस निर्माण को लेकर नगर निगम ने पहले चेतावनी भी दी थी, लेकिन इसके बावजूद काम नहीं रुका। शुक्रवार को आखिरकार...

मिसिंग लिंक-3 खुद हो गया ‘मिसिंग’, 8 माह में 1.5 किमी में से सिर्फ 500 मी. ही बनी सड़क

लक्की मेहता/राहुल शर्मा लुधियाना | समर न्यूज गिल रोड, लोहारा रोड और दिल्ली रोड के रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए शुरू किया गया मिसिंग लिंक-3 प्रोजेक्ट अब खुद ही ‘मिसिंग’ होता नजर आ रहा है। करीब 23 करोड़ रुपए की लागत से बन रहे 1.5 किलोमीटर लंबे बाईपास में आठ महीने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.