Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में नए जिलों पर ब्रेक, परिसीमन बाद होगा फैसला

चंडीगढ़। हरियाणा में नए जिले, मंडल, उपमंडल और तहसील-उपतहसील के गठन पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। रजिस्ट्रार जनरल व जनगणना आयुक्त के बाद अब चुनाव आयोग ने भी प्रदेश में प्रशासनिक सीमाओं में किसी भी तरह के बदलाव पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह रोक परिसीमन की प्रक्रिया पूरी होने तक लागू रहेगी, जो वर्ष 2029 तक प्रस्तावित है। इसके बाद ही प्रशासनिक ढांचे में किसी प्रकार का संशोधन संभव होगा।

इस फैसले के चलते गोहाना, डबवाली और मानेसर सहित अन्य क्षेत्रों की जिला बनने की दावेदारी फिलहाल टल गई है। हालांकि राज्य सरकार चाहे तो मंत्रियों की कैबिनेट सब कमेटी का कार्यकाल बढ़ा सकती है, लेकिन इसके लिए चुनाव आयोग की अनुमति आवश्यक होगी और सभी राजनीतिक दलों के एक-एक प्रतिनिधि को कमेटी में शामिल करना अनिवार्य रहेगा।

उल्लेखनीय है कि विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार की अध्यक्षता वाली कैबिनेट सब कमेटी को प्रदेश में 11 नए जिले बनाने के प्रस्ताव मिले थे। इनमें से हांसी, सफीदों, असंध, डबवाली, मानेसर और गोहाना को शॉर्टलिस्ट किया गया था। जनसंख्या और अन्य मानकों पर खरा उतरने के बाद हांसी को हरियाणा का 23वां जिला घोषित किया जा चुका है, जबकि बाकी दावेदार कसौटी के करीब रह गए।

प्रदेश में जनगणना की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं, जो पूरी तरह डिजिटल होंगी। पहला चरण एक मई से शुरू होगा, जिसमें मकानों का सूचीकरण और आवास जनगणना की जाएगी। इसी कारण सभी प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज कर दिया गया है।

वर्तमान में हरियाणा में छह मंडल, 23 जिले, 80 उपमंडल, 94 तहसीलें, 49 उपतहसीलें, 143 खंड, 154 कस्बे और 6,841 गांव हैं। भविष्य में परिसीमन के दौरान गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे बड़े जिलों के विभाजन की भी संभावना जताई जा रही है।

कैबिनेट सब कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण लाल पंवार ने संकेत दिए हैं कि यदि चुनाव आयोग की अनुमति मिलती है तो परिसीमन प्रक्रिया के दौरान भी सीमित बदलाव किए जा सकते हैं। हालांकि फिलहाल नए जिलों और प्रशासनिक इकाइयों के गठन को लेकर स्थिति यथावत बनी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.