Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गैंगस्टर संस्कृति पर सख्ती: हरियाणा पुलिस ने 67 गाने हटवाए

चंडीगढ़। युवाओं को अपराध और गैंग संस्कृति की ओर बढ़ते आकर्षण से दूर रखने के लिए हरियाणा पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर बड़ी और सख्त कार्रवाई की है। स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) और साइबर यूनिट की संयुक्त पहल के तहत गैंगस्टरवाद, हथियारों और हिंसा को महिमामंडित करने वाले 67 गानों को यूट्यूब, स्पॉटिफाई, अमेजन म्यूजिक, गाना और जियोसावन जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स से हटाया या ब्लॉक किया गया है।

हरियाणा पुलिस की जांच में सामने आया कि इस तरह के गीत अपराधियों की झूठी शान, ऐशो-आराम और ताकत की छवि दिखाकर युवाओं को गुमराह करते हैं। इससे न केवल अपराध को सामाजिक स्वीकृति मिलती है, बल्कि युवा वर्ग गैंगस्टरों को आदर्श मानने लगता है। इसी खतरे को देखते हुए पुलिस ने यह निर्णायक कदम उठाया है।

हरियाणा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अजय सिंघल ने इस कार्रवाई को समाज और युवाओं के भविष्य के लिए बेहद जरूरी बताया। उन्होंने कहा कि पुलिस का उद्देश्य सिर्फ अपराध पर कार्रवाई करना नहीं, बल्कि युवाओं को अपराध की राह पर जाने से पहले ही रोकना है। गैंगस्टर संस्कृति को बढ़ावा देने वाला कंटेंट अपराधियों की झूठी चमक दिखाता है, जबकि हकीकत में उनका जीवन डर, संघर्ष और अंततः जेल या मौत तक सिमट जाता है। इसका असर सिर्फ अपराधी पर नहीं, बल्कि उसके परिवार और समाज पर भी पड़ता है।

एसटीएफ आईजी सतीश बालन ने बताया कि डिजिटल कंटेंट के प्रभाव को देखते हुए कलाकारों और गीतकारों के साथ संवाद भी किया गया है। उन्हें हिंसा और अपराध के महिमामंडन से बचने की सलाह दी गई है। साथ ही सोशल मीडिया पर अपराध से जुड़े पोस्ट को लाइक और शेयर करने वालों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है, क्योंकि गैंगस्टर इसी माध्यम से युवाओं को अपने जाल में फंसाते हैं।

हरियाणा पुलिस ने साफ संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। डिजिटल दुनिया में अपराध को बढ़ावा देने वाले किसी भी कंटेंट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ताकि युवा अपनी ऊर्जा और प्रतिभा को देश और समाज के सकारात्मक निर्माण में लगा सकें, न कि अपराध की राह पर।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.