Facebook-f Youtube X-twitter

बोइंग 737 मैक्स में खराबी, पुणे एयरपोर्ट पर उतारे गए यात्री

पुणे । पुणे से बेंगलुरु जा रही अकासा एयर की एक उड़ान में मंगलवार सुबह उड़ान से ठीक पहले तकनीकी खराबी सामने आने से अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। बोइंग 737 मैक्स विमान में आई इस तकनीकी खामी के चलते करीब डेढ़ घंटे तक विमान में बैठे यात्रियों को एहतियातन उतार लिया गया। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई।

जानकारी के अनुसार अकासा एयर की उड़ान संख्या QP-1312 को पुणे हवाई अड्डे से सुबह 8:50 बजे बेंगलुरु के लिए रवाना होना था। विमान में यात्रियों की बोर्डिंग प्रक्रिया सुबह करीब 8:10 बजे शुरू हो चुकी थी और सभी यात्री अपनी सीटों पर बैठ चुके थे। इसी दौरान उड़ान से पहले की नियमित तकनीकी जांच में विमान में खराबी का पता चला।

एक यात्री ने बताया कि उड़ान भरने की तैयारी के दौरान तकनीकी समस्या सामने आने के बाद विमान को रोक दिया गया। इसके बाद यात्रियों को लगभग डेढ़ घंटे तक विमान में ही इंतजार कराया गया, फिर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

यात्रियों का कहना है कि उन्हें अभी तक वैकल्पिक उड़ान या नए प्रस्थान समय की आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है, जिससे असुविधा बढ़ गई है। वहीं, इस मामले में अकासा एयर की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

नागरिक उड्डयन नियमों के तहत किसी भी संभावित तकनीकी जोखिम की स्थिति में उड़ान को रोकना अनिवार्य होता है। ऐसे में विशेषज्ञों का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए लिया गया यह फैसला सही है। एयरलाइन द्वारा तकनीकी खामी दूर करने के बाद ही उड़ान को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.