Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कड़ाके की सर्दी से कांपा हरियाणा, सोनीपत सबसे ठंडा जिला

सोनीपत I हरियाणा में कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। मंगलवार को सोनीपत प्रदेश का सबसे ठंडा जिला दर्ज किया गया, जहां न्यूनतम तापमान गिरकर 1.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यह तापमान बीते पांच वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ने वाला बताया जा रहा है। बर्फीली हवाओं के चलते दिनभर लोग ठिठुरते नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार जिले के सरगथल क्षेत्र में सबसे कम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस रहा।

सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई। तड़के करीब चार बजे दृश्यता शून्य के करीब पहुंच गई, जिससे सड़कों पर सफेद चादर जैसी स्थिति बन गई। राष्ट्रीय राजमार्गों सहित प्रमुख मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम सी गई। वाहन चालक हेडलाइट और इंडिकेटर जलाकर बेहद धीमी गति से आगे बढ़ते रहे। कई स्थानों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों को सामान्य से दोगुना समय लगाना पड़ा।

समय के साथ दृश्यता में मामूली सुधार हुआ, लेकिन हालात चुनौतीपूर्ण बने रहे। सुबह सात बजे दृश्यता 20 मीटर, आठ बजे 50 मीटर दर्ज की गई। करीब साढ़े नौ बजे सूरज निकला जरूर, लेकिन शीतलहर के असर के चलते धूप बेअसर साबित हुई। लगभग आठ किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली सर्द हवाओं ने ठंड का एहसास और बढ़ा दिया।

ठंड और कोहरे का असर बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ नजर आया। सुबह के समय बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा। जरूरी काम से बाहर निकले लोग पूरी तरह ऊनी कपड़ों में लिपटे दिखाई दिए। जगह-जगह लोग अलाव जलाकर सर्दी से बचाव करते नजर आए। ठंड का सबसे ज्यादा असर बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है, जो घरों में ही रहने को मजबूर हैं।

इस बीच वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 139 दर्ज किया गया, जो मध्यम श्रेणी में आता है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों तक ठंड और कोहरे के बने रहने की संभावना जताई है, जिससे लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला में हाईवे खुलवाने के दौरान हिंसा, डीएसपी समेत 9 पुलिसकर्मी घायल

Summer express/अंबाला -:अंबाला में नेशनल हाईवे को खुलवाने की कार्रवाई के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब कुछ हथियारबंद उपद्रवियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। पुलिस के अनुसार, हमले में डीएसपी वीरेंद्र समेत 9 पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के दौरान उपद्रवियों ने सरकारी संपत्ति और...

खड़गे के कथित अपमान के विरोध में सिरसा में कांग्रेस का प्रदर्शन, शैलजा ने बीजेपी से मांगी माफी

Summer express/सिरसा,विजय कुमार -:कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के कथित अपमान के विरोध में शुक्रवार को सिरसा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता आंबेडकर चौक पर एकत्रित हुए और धरने पर बैठकर केंद्र की बीजेपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में सिरसा की सांसद कुमारी...

बीएड बेरोजगारों ने बैचवाइज भर्ती शुरू करने की उठाई मांग

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:लंबे समय से बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू न होने से नाराज बीएड बेरोजगार अभ्यर्थियों ने धर्मशाला में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। बारिश के बीच प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू कर नियुक्तियां देने की मांग उठाई। अभ्यर्थियों का कहना है कि बीएड की...

स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने दिया ग्राहकों को बड़ा तोहफा,1 रुपये में मिलेगी सिम,24 दिन की होगी वैधता

Summer express/शिमला, संजू-:80वें स्वतंत्रता दिवस पर बीएसएनएल ने हिमाचल के ग्राहकों को बड़ा तोहफा दिया है। शिमला में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बीएसएनएल के मुख्य महाप्रबंधक राजन कम्बोज ने सस्ते प्लान, FTTH और 5G को लेकर कई घोषणाएं कीं है।बीएसएनएल ने एक रुपये में सिम के साथ 24 दिन की वैलेडिटी का नया ऑफर लॉन्च किया...

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.