Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गंधर्वा राठौर ने संभाला हमीरपुर उपायुक्त का कार्यभार, ग्रामीण योजनाओं पर रहेगा विशेष फोकस

Hamirpur, Arvind-:हमीरपुर जिला को नया उपायुक्त मिल गया है। आईएएस अधिकारी गंधर्वा राठौर ने बुधवार दोपहर औपचारिक रूप से हमीरपुर के उपायुक्त का पदभार ग्रहण किया। हाल ही में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। हमीरपुर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का गृह जिला भी है, ऐसे में यह नियुक्ति विशेष महत्व रखती है।

गंधर्वा राठौर मूल रूप से राजस्थान की राजधानी जयपुर की निवासी हैं और वर्ष 2015 बैच की आईएएस अधिकारी हैं। इससे पहले उन्होंने शिमला सचिवालय में विभिन्न प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन किया है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि सचिवालय में मिला अनुभव अब हमीरपुर जिला के विकास और जनसेवा में उपयोग किया जाएगा।नव नियुक्त उपायुक्त ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता ग्रामीण स्तर तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना होगी। उन्होंने कहा कि योजनाएं केवल कागजों तक सीमित न रहें, इसके लिए वह स्वयं गांवों का दौरा कर जमीनी हकीकत का जायजा लेंगी। यह सुनिश्चित किया जाएगा कि समाज के प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सरकार की योजनाओं का लाभ समय पर और पारदर्शी तरीके से मिले।

गंधर्वा राठौर ने हमीरपुर में पदभार संभालने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू का आभार भी जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिला में उपायुक्त के रूप में सेवाएं देने का अवसर मिलना उनके लिए सम्मान की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन की ओर से आम जनता को हर संभव सुविधा उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जाएगा।उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन को और अधिक संवेदनशील, जवाबदेह और जनहितैषी बनाया जाएगा, ताकि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो सके। नव उपायुक्त की नियुक्ति से जिले में प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.