Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू के रघुनाथ मंदिर में मनाया गया मकर संक्रांति का पर्व,खिचड़ी का लगा विशेष भोग 

Kullu,Manminder Arora: देशभर में मकर संक्रांति का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कुल्लू के प्रसिद्ध रघुनाथ मंदिर में भी विशेष पूजा और धार्मिक आयोजन किए गए। मंदिर में भगवान रघुनाथ को खिचड़ी का भोग अर्पित किया गया, और बड़ी संख्या में श्रद्धालु आशीर्वाद लेने के लिए उपस्थित रहे।

मंदिर के छड़ीबरदार महेश्वर सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के दिन रघुनाथ मंदिर में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि इस अवसर को स्थानीय लोगों में “माघ साजे” के नाम से जाना जाता है। इस दिन भगवान को पूजा के समय जुब अर्पित की जाती है। जुब चढ़ाने की परंपरा के तहत चांदी की जूब में जौ अर्पित किया जाता है, और श्रद्धालु आपस में भी इसे बांटकर पर्व का आनंद लेते हैं।मंदिर के पुजारी दिनेश किशोर ने बताया कि जुब का विशेष महत्व है। पूजा के दौरान भगवान रघुनाथ को प्रथम सेवक के माध्यम से चांदी की जूब में हरी ध्रुवा अर्पित की जाती है।इसके बाद मंदिर के सभी ब्राह्मणों द्वारा जुब चढ़ाई जाती है, और फिर इसे भगवान के प्रथम सेवक को दिया जाता है।इस अवसर पर ब्राह्मणों को प्रसाद के रूप में तिल का लड्डू प्रदान किया जाता है। उन्होंने बताया कि संक्रांति के दिन खिचड़ी का भोग भी विशेष रूप से तैयार किया जाता है, जो श्रद्धालुओं में वितरित किया जाता है।

मंदिर पहुंचे श्रद्धालु अंशुल पराशर ने कहा कि वह हर वर्ष इस दिन भगवान रघुनाथ का आशीर्वाद लेने जरूर आते हैं। उनकी भगवान के प्रति गहरी आस्था है, और वे इस पर्व पर मंदिर में भक्ति भाव से पूजा में शामिल होते हैं। इस अवसर पर उन्होंने खिचड़ी के भोग का स्वाद भी लिया और भगवान से आशीर्वाद प्राप्त किया।माघ साजे और मकर संक्रांति के इस पावन अवसर पर रघुनाथ मंदिर में भक्ति और उल्लास का माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने मंदिर में भगवान का आशीर्वाद लेने के साथ ही पारंपरिक भोग का आनंद उठाया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.