Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अर्की अग्निकांड पीड़ितों से मिले जयराम ठाकुर, राहत व्यवस्था पर उठाए सवाल

Solan, 14 January-:पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बुधवार को जिला सोलन के अर्की में हुए भीषण अग्निकांड के प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने इस दर्दनाक हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। इस दौरान उनके साथ भाजपा सांसद सुरेश कश्यप सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

सरकार की कार्यशैली पर साधा निशाना

जयराम ठाकुर ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए स्थानीय लोगों और व्यापारियों से बातचीत की तथा राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने उन स्थानीय युवाओं की सराहना की, जिन्होंने जान जोखिम में डालकर आग के बीच फंसे लोगों को बाहर निकालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि ऐसे साहसी युवा समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं और उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।नेता प्रतिपक्ष ने इस हादसे को अत्यंत दुखद बताते हुए कहा कि एक ही घटना में कई लोगों की मृत्यु होना प्रशासनिक तैयारियों पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। उन्होंने आरोप लगाया कि आग लगने के समय पर्याप्त संख्या में फायर टेंडर उपलब्ध नहीं थे और यदि समय पर प्रभावी कार्रवाई होती तो जानमाल का नुकसान कम किया जा सकता था।

प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए जयराम ठाकुर ने कहा कि इस तरह की घटनाओं से निपटने के लिए मजबूत आपदा प्रबंधन प्रणाली और सुरक्षा मानकों की सख्त जरूरत है। उन्होंने सरकार से भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की।उन्होंने कांग्रेस सरकार के भीतर चल रहे आंतरिक मतभेदों पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि सत्ता और संगठन के बीच तालमेल की कमी अब सार्वजनिक रूप से सामने आ रही है, जिसका खामियाजा प्रदेश की जनता को भुगतना पड़ रहा है। जयराम ठाकुर ने कहा कि जब सरकार आपसी खींचतान में उलझी हो, तब जनहित और सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दे पीछे छूट जाते हैं।इस अवसर पर भाजपा अध्यक्ष सोलन रत्तन पाल सिंह सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला रेलवे स्टेशन से लापता 8 साल का बच्चा सकुशल बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से लापता हुआ आठ वर्षीय बच्चा बद्री कुमार आखिरकार सकुशल बरामद कर लिया गया है। बच्चा 2 सितंबर की रात ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी के दौरान परिवार से बिछड़ गया था। परिवार ट्रेन से बिहार पहुंच गया, लेकिन बच्चा उनके साथ नहीं था।...

अंबाला में बेसहारा गोवंश पर लम्पी का खतरा, वंदे मातरम दल ने संभाला मोर्चा

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला में सड़कों पर घूम रहे बेसहारा गोवंश में लम्पी बीमारी के मामले सामने आने से चिंता बढ़ गई है। शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर कई बीमार पशु खुले में घूमते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में इनके उपचार, देखभाल और सुरक्षित आश्रय की व्यवस्था को लेकर प्रशासन...

यमुनानगर में बारिश से जलभराव, कई इलाकों में तीन फीट तक पानी भरने से बढ़ी परेशानी

summer express ,यमुनानगर। सोमवार सुबह हुई तेज बारिश के बाद शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई। मुख्य चौक-चौराहों और रिहायशी इलाकों में पानी जमा होने से लोगों को आवाजाही में परेशानी हुई। कई सड़कों पर पानी भरने के कारण यातायात भी प्रभावित रहा। मटका चौक, कमानी चौक, जगाधरी बस स्टैंड रोड, प्रोफेसर कॉलोनी,...

अंबाला में गणेश उत्सव की धूम, ढोल-नगाड़ों के साथ घरों में विराजे गणपति

summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। गणेश चतुर्थी के साथ ही अंबाला में गणेश उत्सव का उल्लास शुरू हो गया। सोमवार को श्रद्धालु ढोल-नगाड़ों के साथ गणेश जी की प्रतिमाएं लेने मूर्तिकारों के पास पहुंचे। विधि-विधान से पूजा करने के बाद प्रतिमाओं को लड्डुओं का भोग लगाया गया और श्रद्धालु उन्हें अपने घरों में स्थापित करने के...

पलवल में तेज रफ्तार बाइक ने महिला को मारी टक्कर, मौत

summer express,पलवल। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से 36 वर्षीय महिला की मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सल्लागढ़ निवासी हेमलता के रूप में हुई है। सूचना मिलने के बाद कैंप थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.