Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना कोर्ट में मानव बम धमकी, अजमल अब्दुल नामक ईमेल पर पुलिस जांच

लुधियाना |  महानगर की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती देते हुए एक अज्ञात व्यक्ति ने लुधियाना ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स को मानव बम से उड़ाने की धमकी दी। यह धमकी rajeevan_ajmal@outlook.com ईमेल आईडी से भेजी गई, जिसमें खुद को अजमल अब्दुल राज बताने वाला व्यक्ति बड़ी तबाही की चेतावनी दे रहा था।

पुलिस ने तुरंत अज्ञात अजमल अब्दुल राज के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का मानना है कि यह नाम फर्जी हो सकता है, और असली व्यक्ति की पहचान और लोकेशन पता करने के लिए साइबर सेल सक्रिय है।

जानकारी के अनुसार, धमकी में साफ तौर पर कहा गया कि ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में मानव बम का इस्तेमाल कर बड़ा धमाका किया जाएगा। इस गंभीर स्थिति को देखते हुए, माननीय सेशन जज के कार्यालय ने तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

पुलिस ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है और संदिग्ध व्यक्तियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। साइबर सेल की टीमें ईमेल के तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही हैं ताकि धमकी देने वाले आरोपी तक पहुंचा जा सके।

अदालत ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरी जांच का निर्देश दिया है, ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते रोका जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.