Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मायके आई बेटियां बनीं हादसे का शिकार, नौहराधार अग्निकांड में छह की मौत

Sirmour, 15 January- हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के नौहराधार क्षेत्र की घंडूरी पंचायत के तलांगना गांव में देर रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक हादसे में मकान के भीतर सो रहे तीन मासूम बच्चों सहित छह लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था।

प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एलपीजी सिलिंडर का विस्फोट बताया जा रहा है। एसडीएम संगड़ाह सुनील कायथ ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि एक घायल व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर उपचार के लिए सीएचसी नौहराधार में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार इस अग्निकांड में विजय सिंह, भीम सिंह और मीन सिंह के मकान पूरी तरह जल गए। इसके अलावा इंद्रा देवी पत्नी स्वर्गीय यशवंत सिंह का घर भी आग की भेंट चढ़ गया। बताया गया कि माघी त्योहार के अवसर पर इंद्रा देवी की दो बेटियां अपने बच्चों और पतियों के साथ मायके आई थीं। दुर्भाग्यवश, यही खुशी का अवसर एक बड़े हादसे में बदल गया।

इस हादसे में नरेश कुमार (50), उनकी पत्नी तृप्ता (44), कविता (36), तथा तीन मासूम बच्चे कृतिका (13), सारिका (13) और कार्तिक (3) की मौत हो गई। जबकि दूसरा दामाद लोकेंद्र (42) गंभीर रूप से झुलस गया है।घायल लोकेंद्र ने पुलिस को बताया कि रात करीब 11 बजे सभी ने खाना खाकर सोना शुरू किया था। तड़के करीब 3 बजे अचानक कमरे में धुआं भर गया और रसोई से जोरदार धमाका हुआ, जिसके बाद आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। आग इंद्रा देवी की पशुशाला तक भी फैल गई, जहां दो गाय और एक बछड़ी जिंदा जल गईं।घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण समाज को बांटने वाली सोच, हिमाचल में जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार

Summer express/शिमला, संजू-:हल्द्वानी में कथित शुद्धिकरण की घटना को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि देश में इस तरह की घटनाओं के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। चौहान ने आरोप लगाया कि भाजपा की राजनीति और सोच समाज को बांटने वाली...

मणिमहेश यात्रा से पहले धनछो और हड़सर में BSNL के 4G टावर होंगे ऑन-एयर

Summer express/धर्मशाला | राहुल चावला-:मणिमहेश यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को बेहतर मोबाइल कनेक्टिविटी उपलब्ध करवाने और किसी भी आपदा की स्थिति में संचार व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए बीएसएनएल ने तैयारियां तेज कर दी हैं। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में बीएसएनएल के वरिष्ठ महाप्रबंधक डॉ. विपिन कुमार मौर्या ने बताया कि यात्रा...

15 अगस्त से पहले अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर बढ़ी सुरक्षा, GRP-RPF का सघन चेकिंग अभियान

Summer express/अंबाला -:15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन की सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है। रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीमें लगातार सघन चेकिंग अभियान चला रही हैं। मेटल डिटेक्टर के जरिए यात्रियों की जांच की जा रही है, वहीं स्टेशन परिसर में आने-जाने...

राष्ट्रपति से सम्मानित बीन वादक हवासिंह नाथ का गांव पहुंचने पर भव्य स्वागत

Summer express/पलवल,सुन्दर कुंडू-:जिले के गांव रजोलका निवासी प्रसिद्ध बीन वादक हवासिंह नाथ के लिए यह गौरव का क्षण है। कला एवं संस्कृति के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान तथा विश्व स्तर पर भारतीय लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए उन्हें वीरवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति से सम्मान प्राप्त करने के...

करनाल में 30 लाख की लूट का 19 घंटे में खुलासा, दोस्त ने ही बदमाशों को भेजी थी लाइव लोकेशन

Summer express/करनाल/राकेश कुमार शर्मा -:करनाल में बसताड़ा टोल के पास हुई करीब 30 लाख रुपये की लूट के मामले में पुलिस ने महज 19 घंटे के भीतर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस जांच में सामने आया है कि लूट की साजिश किसी बाहरी व्यक्ति ने नहीं, बल्कि शिकायतकर्ता नरेंद्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.