Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट बोले “मुख्यमंत्री न होते तो हमारे सपने सच्च न होते”

Shimla, 15 January-:मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना के अंतर्गत राज्य के चाइल्ड केयर इंस्टीट्यूशंस (सीसीआई) सराहन, टूटीकंडी और मशोबरा में रहने वाले ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ 10 दिवसीय विशेष शैक्षणिक एवं अनुभवात्मक भ्रमण से वीरवार देर शाम शिमला लौटे। इस भ्रमण में इन तीन बाल देखभाल संस्थानों के कुल 52 बच्चों ने भाग लिया।

उपायुक्त अनुपम कश्यप और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी ने बच्चों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी कानून एवं व्यवस्था पंकज शर्मा, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी प्रोटोकॉल ज्योति राणा, जिला कार्यक्रम अधिकारी ममता पॉल सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे। बच्चों के स्वागत के अवसर पर उपायुक्त ने सभी के लिए रात्रि भोज का आयोजन भी किया और उनके भ्रमण अनुभव साझा करवाए।

उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना का उद्देश्य बच्चों को केवल संरक्षण प्रदान करना ही नहीं है, बल्कि उनके सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक अवसर उपलब्ध कराना भी है। उन्होंने बताया कि इस यात्रा के माध्यम से बच्चे राष्ट्रीय एकता, सांस्कृतिक विरासत, आधुनिक बुनियादी ढांचा और शैक्षणिक संस्थानों से परिचित हुए, जिससे उनका शैक्षणिक और सामाजिक विकास सुनिश्चित हो सके। उन्होंने यह भी कहा कि 28 फरवरी 2023 से इस योजना के तहत 4000 अनाथ बच्चों को ‘चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट’ के रूप में अपनाया गया है। इन बच्चों को शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, जेब खर्च, करियर काउंसलिंग और देश-विदेश भ्रमण जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। बड़े होकर स्टार्ट-अप शुरू करने के लिए प्रत्येक बच्चे के लिए 2 लाख रुपये का प्रावधान भी किया गया है।यह भ्रमण कार्यक्रम 6 जनवरी से 15 जनवरी, 2026 तक आयोजित किया गया। इस दौरान बच्चों ने चंडीगढ़, दिल्ली, आगरा और गोवा सहित देश के प्रमुख ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक स्थलों का दौरा किया। उन्होंने वोल्वो बस, वंदे भारत एक्सप्रेस, मेट्रो, हवाई यात्रा, क्रूज और हॉप-ऑन हॉप-ऑफ पर्यटन बस जैसी आधुनिक परिवहन सुविधाओं का अनुभव भी लिया।

दिल्ली में बच्चों ने लाल क़िला, कुतुब मीनार, इंडिया गेट, राजघाट, शक्ति स्थल, वीर भूमि, हुमायूं का मकबरा, राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, इंडियन काउंसिल ऑफ वर्ल्ड अफेयर्स, त्रिवेणी कला संगम और राष्ट्रीय प्राकृतिक इतिहास संग्रहालय का भ्रमण किया। आगरा में ताजमहल और गोवा में उत्तर गोवा के कलंगुट, फोर्ट अगुआड़ा, अंजुना बीच, डोना पाउला, भारतीय समुद्र विज्ञान संस्थान और क्रूज यात्रा के साथ-साथ दक्षिण गोवा में चर्च, मंगेशी मंदिर, वार्का बीच, पणजी शहर और स्पाइस गार्डन का भ्रमण किया।

भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए बच्चों ने कहा कि उन्होंने फिल्मों और किताबों में देखी चीज़ों को अपनी आंखों से देखने का अवसर पाया। रितिका, पारस नेगी, आशीष और राहुल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रयासों के कारण ही उन्हें यह अवसर मिला और अगर मुख्यमंत्री न होते तो शायद उनके सपने सच्च नहीं हो पाते।इस कार्यक्रम ने बच्चों के समग्र विकास, आत्मविश्वास और देश-भक्ति की भावना को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

Summer Express - सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

सोलन में फ्लैट में लगी आग,समय पर पहुंची टीम ने टाला बड़ा हादसा

Summer express/सोलन-:हिमाचल प्रदेश के सोलन शहर के जेबीटी रोड पर स्थित एक फ्लैट में शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे अचानक आग लग गई, जिससे आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को खबर दी। मौके पर पहुंची टीम ने कड़ी मेहनत के बाद आग...
Summer Express - पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

पालमपुर नगर निगम चुनाव: कांग्रेस ने तय की पारदर्शी चयन प्रक्रिया, 26 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

धर्मशाला, राहुल -:पालमपुर में आगामी नगर निगम चुनावों को लेकर राजेश धर्माणी ने उम्मीदवार चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बार टिकट वितरण में पूरी पारदर्शिता और सामूहिक निर्णय प्रक्रिया को प्राथमिकता देगी। इच्छुक उम्मीदवारों को 26 अप्रैल शाम 5 बजे तक अपने आवेदन जमा करने...
Summer Express - डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

डॉ. महिंद्र शर्मा ने बद्रीनाथ-केदारनाथ धाम के लिए 1.01 करोड़ रुपये दान किए

Summer express /ऊना, राकेश -:हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति और समाजसेवी डॉ. महिंद्र शर्मा ने श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विस्तार हेतु बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति को 1 करोड़ 1 लाख रुपये का दान दिया है। यह राशि उन्होंने केदारनाथ मंदिर परिसर में समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी को औपचारिक रूप से चेक के माध्यम से सौंपी। डॉ....
Summer Express - कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

कुरुक्षेत्र में सड़क हादसा: सब्जी विक्रेता की मौत, तेज रफ्तार वाहन टक्कर मारकर फरार

Summer express, कुरुक्षेत्र  | कुरुक्षेत्र में दिल्ली-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में एक सब्जी विक्रेता की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार और अनियंत्रित वाहन ने रेहड़ी को टक्कर मार दी, जिससे रेहड़ी चालक रामेश्वर मेहतो की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का टायर उनके...
Summer Express - हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

हरियाणा में मिड-डे मील सुधार के लिए शिक्षकों को बनाया जाएगा मास्टर ट्रेनर, बढ़ेगी भोजन की गुणवत्ता

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में मिड-डे मील व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नई पहल शुरू की गई है, जिसके तहत अब पहले शिक्षकों को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया जाएगा। ये प्रशिक्षित शिक्षक आगे कुक-कम-हेल्पर को पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी प्रशिक्षण देंगे, जिससे स्कूलों में बच्चों को मिलने वाले भोजन की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.