Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने मनरेगा और आंगनबाड़ी का जायजा लिया

कुरुक्षेत्र। हरियाणा और उत्तराखंड के कांग्रेस जिलाध्यक्षों ने वीरवार को ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर वहां के वास्तविक हालात का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा, आंगनबाड़ी और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े मुद्दों पर सीधे ग्रामीणों और कर्मचारियों से बातचीत की।

जिलाध्यक्षों की यह टीम जिले की चारों विधानसभा क्षेत्रों के तीन-तीन गांवों में गई। उन्होंने गांवों में सरपंचों, पूर्व सरपंचों, युवाओं, पुराने और वर्तमान पार्टी कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी और आशा कार्यकर्ताओं, और स्थानीय मजदूरों से चर्चा कर जमीन पर स्थित समस्याओं और जरूरतों का आंकलन किया। इसके अलावा, उन्होंने गांव के इतिहास, जनगणना आंकड़े और सामाजिक संरचना की जानकारी भी जुटाई।

सुबह लगभग 11 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक जिलाध्यक्ष गांवों की गलियों और चौपालों में घूमते रहे। मनरेगा मजदूरों से लेकर खेलों में सक्रिय लोगों तक सभी वर्ग के लोगों से संवाद किया गया। जिलाध्यक्षों ने इस दौरे के दौरान एक डायरी में नोट्स और रिपोर्ट तैयार की, जिसे बाद में पंजाबी धर्मशाला में आयोजित कार्यशाला में साझा और मंथन किया जाएगा। इस रिपोर्ट के आधार पर पार्टी भविष्य की रणनीति और संगठनात्मक कदम तय करेगी।

उत्तराखंड और हरियाणा के जिलाध्यक्ष थानेसर विधानसभा क्षेत्र के गांव भिवानी खेड़ा, किरमिच, पलवल, सीएम सिटी लाडवा क्षेत्र के उमरी, खानपुर कोलियां, कनिपला, शाहाबाद क्षेत्र के धुराला, चढूनी, खरींडवा, और पिहोवा क्षेत्र के खिजरपुरा, लोहार माजरा, गढ़ी रोडान जैसे गांवों का दौरा कर ग्रामीण जीवन का विस्तृत अध्ययन किया।

विशेष रूप से शुक्रवार को यह टीम मनरेगा मजदूरों के साथ विस्तृत चर्चा करेगी। कार्यशाला में मजदूरों को योजना की वर्तमान और पूर्व व्यवस्था, समस्याओं और सुझावों पर संवाद का अवसर मिलेगा।

इस तरह कांग्रेस जिलाध्यक्षों का यह दौरा ग्रामीण समस्याओं की गहन समझ और संगठन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

जयराम ठाकुर ने कुल्लू, आईजीएमसी और टांडा मेडिकल कॉलेज की घटनाओं पर सरकार को घेरा

Summer express/शिमला, 28 जून। नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विश्वस्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के दावे तो कर रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर अस्पतालों की स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। कुल्लू, आईजीएमसी शिमला,...

जिला शिमला में पल्स पोलियो अभियान को मिली शानदार शुरुआत, पहले दिन 50,454 बच्चों को पिलाई गई दवा

Summer express/शिमला, 28 जून। राष्ट्रीय पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान के तहत जिला शिमला में रविवार को पहले चरण का सफल आयोजन किया गया। जिले के 704 पल्स पोलियो बूथों पर 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 50,454 बच्चों को ओरल पोलियो वैक्सीन (ओपीवी) की दो बूंदें पिलाई गईं।अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग के साथ...

कोटक महिंद्रा घोटाले का मास्टर माइंड था बैंक का वाइस प्रेसिडेंट..एसीबी की चार्जशीट में कई खुलासे

दो फर्जी खाते खोलकर 87 नकली टर्म डिपॉजिट एडवाइस लगाई आरोपियों ने पूर्व आईएएस सुमेधा कटारिया के भी किए थे नकली हस्ताक्षर मोनिका रावत ,चंडीगढ़-: पंचकूला नगर निगम में हुए कोटक महिंद्रा बैंक के करीब 150 करोड़ के बैंक घोटाले में एंटी करप्शन ब्यूरो द्वारा दाखिल की गई चार्जशीट में सामने आया है कि आरोपियों...

प्रेम प्रसंग के शक में युवक की बेरहमी से हत्या, पिता को फोन कर बोले- ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया’

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-:हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव जठेड़ी में प्रेम प्रसंग के शक में एक 26 वर्षीय युवक की लाठी-डंडों से पीट-पीटकर हत्या किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के गांव खंदावली निवासी विशाल के रूप में हुई है, जो राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित...

HRTC बस में 1.006 किलो चरस के साथ 19 वर्षीय युवती गिरफ्तार, नूरपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Summer express/नूरपुर, संजीव-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नूरपुर पुलिस की सीआईए टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए HRTC बस में सफर कर रही 19 वर्षीय युवती को 1 किलो 6 ग्राम (1.006 किलोग्राम) चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी युवती पालमपुर क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.