Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला में पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रो बॉक्सिंग: 22 जून को रिज मैदान बनेगा पंचों का अखाड़ा

Shimla-हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का ऐतिहासिक रिज मैदान 22 जून को एक नई खेली कहानी लिखने जा रहा है। पहली बार यहां अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रोफेशनल बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन होने जा रहा है। यह आयोजन पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह को श्रद्धांजलि स्वरूप उनकी जयंती की पूर्व संध्या पर समर्पित किया गया है।

इस भव्य आयोजन में भारत सहित रूस, उज्बेकिस्तान और थाईलैंड के नामी बॉक्सर अपनी ताक़त और रणनीति से रिंग में दर्शकों को रोमांचित करेंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल इस ऐतिहासिक इवेंट का उद्घाटन करेंगे, जबकि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

विनाक्षी ठाकुर की अंतरराष्ट्रीय रिंग में पहली एंट्री

प्रोफेशनल बॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन के महासचिव यदुपति ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। भारत की ओर से विशेष आकर्षण होंगी हिमाचल की उभरती हुई महिला बॉक्सर विनाक्षी ठाकुर, जिनका मुकाबला रूस की अनुभवी खिलाड़ी से होगा। रोहड़ू निवासी विनाक्षी राष्ट्रीय स्तर की गोल्ड मेडलिस्ट हैं और यह उनका पहला अंतरराष्ट्रीय प्रो मुकाबला होगा।

इसके अलावा इवेंट के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का भी आयोजन किया जाएगा ताकि खेल और मनोरंजन का अद्भुत संगम दर्शकों को देखने को मिले। ठाकुर ने कहा कि यह आयोजन सिर्फ मुकाबलों तक सीमित नहीं है, बल्कि इसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर कर खेलों की ओर प्रेरित करना भी है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.