Facebook-f Youtube X-twitter

इंडिगो की इंटरनेशनल फ्लाइट में हंगामा, पायलट के इनकार पर भड़के यात्री

नई दिल्ली। मुंबई से थाईलैंड के क्राबी जा रही इंडिगो एयरलाइंस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान में टेकऑफ से पहले उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब पायलट ने अपनी ड्यूटी टाइम लिमिट (FDTL) पूरी होने का हवाला देते हुए विमान उड़ाने से इनकार कर दिया। घंटों की देरी से नाराज यात्रियों का गुस्सा इस कदर बढ़ गया कि कुछ यात्रियों ने विमान के गेट पर लात मारनी शुरू कर दी। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, इंडिगो की फ्लाइट 6E-1085 को मुंबई से सुबह 4:05 बजे क्राबी के लिए रवाना होना था, लेकिन तकनीकी और परिचालन कारणों से उड़ान में लगातार देरी होती रही। फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट फ्लाइटरडार24 के मुताबिक, विमान करीब तीन घंटे से अधिक समय तक रनवे पर खड़ा रहा। यात्रियों को सुबह 10 बजे क्राबी पहुंचना था, लेकिन विमान दोपहर करीब एक बजे वहां लैंड कर सका।

यात्रियों का आरोप है कि लंबा इंतजार कराने के बाद पायलट ने अचानक ड्यूटी समय समाप्त होने की बात कहकर उड़ान भरने से मना कर दिया। इसके बाद केबिन में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों और केबिन क्रू के बीच तीखी बहस देखने को मिली। वायरल वीडियो में एक यात्री पायलट पर चिल्लाते हुए सवाल करता नजर आ रहा है, जबकि एक अन्य यात्री विमान के एग्जिट गेट पर लात मारता दिख रहा है।

इस मामले पर इंडिगो एयरलाइंस ने आधिकारिक बयान जारी किया है। एयरलाइन के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान में देरी विमान के देर से आने, हवाई यातायात की भीड़ और चालक दल की ड्यूटी समय सीमा पूरी होने जैसे कई कारणों के चलते हुई। बयान में यह भी कहा गया कि प्रतीक्षा के दौरान दो यात्रियों ने अनुचित और अनुशासनहीन व्यवहार किया, जिसके चलते उन्हें फ्लाइट से उतारकर सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया गया।

इंडिगो ने कहा कि वह यात्रियों की सुरक्षा और सम्मानजनक माहौल को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है और इस घटना से यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद प्रकट करती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.