Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में हंसावास-नांधा सड़क प्रोजेक्ट को मिली मंजूरी

पंचकूला | चरखी-दादरी जिले के बाढ़ड़ा उपमंडल के दस गांवों के ग्रामीणों की कई साल पुरानी मांग अब पूरी होने जा रही है। हरियाणा कृषि मार्केटिंग बोर्ड ने हंसावास कलां से नांधा तक तीन किलोमीटर लंबाई और चार मीटर चौड़ाई वाली सड़क निर्माण के लिए 1 करोड़ 11 लाख रुपये की राशि जारी कर दी है।

यह सड़क निर्माण प्रोजेक्ट पिछले लगभग दस सालों से अधर में लटका हुआ था, क्योंकि कुछ हिस्सों में निर्धारित साइज कम होने और अन्य तकनीकी अड़चनों के कारण मंजूरी नहीं मिल पा रही थी। हाल ही में सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक उमेद पातुवास ने मुख्यमंत्री नायब सैनी से इस योजना की विशेष स्वीकृति दिलवाई।

गांव हंसावास कलां, हंसावास खुर्द, किष्किंधा, चांदवास और लाड सहित अन्य गांवों की ग्राम पंचायतें लंबे समय से इस सड़क मार्ग निर्माण के लिए प्रयासरत थीं। पंचायत प्रतिनिधियों ने छह महीने पहले सांसद और विधायक से मुलाकात कर प्रोजेक्ट की प्राथमिकता सुनिश्चित करने का अनुरोध किया था।

सांसद धर्मबीर सिंह और विधायक उमेद पातुवास ने झोझू कलां में आयोजित रैली में मुख्यमंत्री को पूरी स्थिति से अवगत कराया। इसके बाद सीएमओ ने कम साइज के बावजूद सड़क निर्माण की स्वीकृति दे दी और हरियाणा कृषि मार्केटिंग बोर्ड को बजट जारी करने और कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

मुख्य कार्यकारी अभियंता अजय राठी और कनिष्ठ अभियंता प्रवीन कुमार ने बताया कि हंसावास कलां से नांधा तक के कच्चे रास्ते को पक्का बनाने की कार्रवाई जल्द शुरू कर दी जाएगी। केंद्रीय सहकारी बैंक के चेयरमैन सुधीर चांदवास ने कहा कि इस सड़क से ग्रामीणों और छात्रों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।

पंचायत प्रतिनिधियों ने विधायक उमेद पातुवास का आभार व्यक्त किया। हरियाणा नंबरदार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजबीर सिंह हंसावास सहित अन्य पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि इस सड़क मार्ग निर्माण से गांव के निवासियों को लंबी दूरी तय करने में आसानी होगी और क्षेत्र का विकास भी सुनिश्चित होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.