Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीजीसी यूनिवर्सिटी मोहाली में भारत एआई प्री-समिट का आयोजन

मोहाली। राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘भारत एआई: समावेशी, जिम्मेदार और प्रभाव आधारित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 का आधिकारिक प्री-समिट था और इसे इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY), भारत सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त थी।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री अमित कटारिया, सीओओ और को-फाउंडर, सरस एआई ने किया। कार्यक्रम में मुख्य संबोधन, विशेषज्ञ परिचर्चा, संवाद सत्र और सहभागितापूर्ण कार्यशालाओं का आयोजन किया गया, जिनका केंद्र एआई के शासन, नैतिकता और वास्तविक जीवन में उपयोग पर रहा।

इस प्री-समिट में एआई क्षेत्र के कई विशेषज्ञ और उद्यमी उपस्थित रहे। इनमें श्री तरुण मल्होत्रा (संस्थापक एवं सीईओ, साइबर स्प्लंक), श्री सूरज कुमार (सीईओ, क्यूयुला नैरेटिव्स इंक.), सुश्री तनदीप सांगरा (संस्थापक, शी इनोवेट्स एआई), श्री बिपनजीत सिंह (संस्थापक एवं निदेशक, डिजीवाह टेक्नोसिस एलएलपी), श्री जिगरजीत सिंह (मैनेजिंग डायरेक्टर एवं फाउंडर, जेडब्ल्यू इन्फोटेक), सुश्री नेहा अरोड़ा (सीओओ, नॉर्दर्न रीजन साइंस एंड टेक्नोलॉजी क्लस्टर, प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार कार्यालय, भारत सरकार), श्री अनिल चन्ना (सीटीओ, सॉफ्टविज इन्फोटेक) और श्री तनवीर सिंह (सीनियर मैनेजर, स्पोकन ट्यूटोरियल, आईआईटी बॉम्बे) शामिल रहे।

अंतरराष्ट्रीय दृष्टिकोण साझा करने के लिए इजराइल दूतावास, भारत से सुश्री माया शेरमैन, हेड ऑफ टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन ने वर्चुअल माध्यम से हिस्सा लिया। इस दौरान विश्वविद्यालय के छात्रों और शोधकर्ताओं ने हेल्थकेयर, साइबर सुरक्षा, स्मार्ट सिस्टम, शिक्षा और सस्टेनेबिलिटी से जुड़े एआई प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए।

सीजीसी यूनिवर्सिटी के माननीय मैनेजिंग डायरेक्टर श्री अर्श धालीवाल ने कहा कि यह आयोजन तकनीक, नैतिकता और सामाजिक प्रभाव को साथ लेकर आगे बढ़ने की प्रतिबद्धता दर्शाता है। डॉ. अति प्रिये, सीईओ, इनक्यूबेशन एंड स्टार्टअप्स ने कहा कि प्री-समिट में उद्योग विशेषज्ञों, वैश्विक प्रतिनिधियों और छात्र नवाचारकर्ताओं की सहभागिता यह साबित करती है कि सहयोग के माध्यम से समावेशी और जिम्मेदार एआई के भविष्य को सशक्त बनाया जा सकता है।

इस प्री-समिट से प्राप्त निष्कर्षों को 19–20 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में आयोजित इंडिया–एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में साझा किया जाएगा, जिससे भारत में एआई के भविष्य की दिशा पर राष्ट्रीय स्तर पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी। सीजीसी यूनिवर्सिटी इस आयोजन के माध्यम से अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और उद्यमिता के क्षेत्र में जिम्मेदार एआई के लिए प्रतिभाशाली पीढ़ी तैयार कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

खेलो इंडिया की तर्ज पर शुरू होगा खेलो हिमाचल, 10 खेलों को मिलेगा मंच

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए अब ‘खेलो हिमाचल’ शुरू किया जाएगा। यह आयोजन केंद्र सरकार के ‘खेलो इंडिया’ अभियान की तर्ज पर प्रदेशभर में आयोजित होगा। आयुष, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र सिंह गोमा ने वीरवार को धर्मशाला में पत्रकारवार्ता के दौरान इसकी...
Summer Express - हरियाणा सरकार की नई शिक्षा पहल, 22 जिलों में खुलेंगे मॉडल संस्कृति कॉलेज

हरियाणा कैबिनेट के 12 बड़े फैसले: 27 अगस्त से मानसून सत्र, कोचिंग संस्थानों पर नए नियम 

Summer express/चंडीगढ़-:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीरवार को चंडीगढ़ में मंत्रिमंडल की बैठक के बाद प्रेस वार्ता कर सरकार के महत्वपूर्ण फैसलों की जानकारी दी। बैठक में कुल 12 एजेंडे रखे गए, जिन्हें मंत्रिमंडल ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी। मुख्यमंत्री ने बताया कि हरियाणा विधानसभा का मानसून सत्र 27 अगस्त से शुरू होगा।निजी...

काम के सम्मान से बढ़ता है हौसला, एसपी बलबीर सिंह ने पुलिस परिवार और जनता को दिया श्रेय

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: बेहतर कार्यप्रणाली और प्रभावी नेतृत्व के लिए हमीरपुर के पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह को फेम इंडिया और एशिया पोस्ट के सर्वेक्षण में देश के शीर्ष 100 पुलिस अधीक्षकों में स्थान मिला है। इस उपलब्धि के लिए उन्हें सम्मानित भी किया गया। राष्ट्रीय स्तर पर मिली इस पहचान को एसपी ने पुलिस विभाग...

कांगड़ा एयरपोर्ट विस्तार ने पकड़ी रफ्तार, 2300 करोड़ रुपये भूमि मुआवजा वितरित

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा-:कांगड़ा एयरपोर्ट के विस्तारीकरण को लेकर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया ने अब तेजी पकड़ ली है। प्रभावित परिवारों को भूमि मुआवजा देने के साथ-साथ पुनर्वास एवं पुनर्स्थापन (आर एंड आर) की राशि वितरित करने का काम भी लगातार आगे बढ़ रहा है। प्रशासन का लक्ष्य शेष प्रभावित महालों के आर एंड आर...

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.