Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

एसडीएम अम्ब ने चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं को बेहतर अनुभव देने का संकल्प

चिंतपूर्णी। एसडीएम अम्ब और चिंतपूर्णी मंदिर ट्रस्ट के सह-आयुक्त पारस अग्रवाल ने शनिवार सुबह प्रसिद्ध माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर का दौरा कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। यह उनका मंदिर में पहला दौरा था, जब उन्होंने अम्ब के एसडीएम के रूप में कार्यभार संभाला।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम पारस अग्रवाल ने मंदिर तक पहुंचने वाले सभी प्रमुख मार्गों का जायजा लिया और मंदिर अधिकारियों से श्रद्धालुओं के लिए दी जा रही सुविधाओं तथा सुरक्षा, साफ-सफाई और दर्शन व्यवस्था जैसी व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने मंदिर परिसर में पूजा-अर्चना कर माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में माथा टेका।

पारस अग्रवाल ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि वह जल्द ही मंदिर ट्रस्ट, व्यापार मंडल और अन्य संबंधित पक्षों के साथ अहम बैठक करेंगे। इस बैठक में मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को पेश आने वाली समस्याओं पर चर्चा की जाएगी और उनके समाधान के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि चिंतपूर्णी मंदिर के विस्तारीकरण पर प्रयास तेज किए जाएंगे ताकि भविष्य में यहां एक भव्य मंदिर का निर्माण संभव हो सके। इसके साथ ही मंदिर एवं चिंतपूर्णी क्षेत्र के समग्र विकास के लिए पुजारियों और स्थानीय लोगों के सहयोग से योजनाबद्ध तरीके से काम किया जाएगा।

एसडीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि इस पहल का उद्देश्य न केवल श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं प्रदान करना है, बल्कि मंदिर के सांस्कृतिक और धार्मिक महत्व को संरक्षित रखते हुए क्षेत्र में पर्यटन और विकास को बढ़ावा देना भी है।

यह कदम चिंतपूर्णी मंदिर को आने वाले समय में एक व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक धार्मिक केंद्र बनाने की दिशा में अहम साबित होगा, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सहज और सुविधाजनक अनुभव मिलेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

लुधियाना निटवेयर फैक्ट्री में भीषण आग : करोड़ों का नुकसान, 35 दमकल गाड़ियां जुटीं

Summer express, लुधियाना। केशव नगर स्थित श्रीयांश निटवेयर फैक्ट्री में देर रात भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। रात करीब 11:15 बजे कैंसर अस्पताल के पास स्थित तीन मंजिला इमारत के ग्राउंड फ्लोर से आग की लपटें उठीं, जिसने कुछ ही समय में पूरी फैक्ट्री को अपनी चपेट में ले लिया। आग लगने के...

न्याय की मांग को लेकर डीसी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठीं स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी, जर्जर मकान की मरम्मत कराने की लगाई गुहार

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बिलासपुर में उपायुक्त (DC) कार्यालय के बाहर एक स्वतंत्रता सेनानी की पत्नी न्याय की मांग को लेकर धरने पर बैठ गईं। उनका आरोप है कि उनके पुश्तैनी कच्चे मकान की हालत बेहद खराब हो चुकी है और बरसात के मौसम में उसमें रहना परिवार के लिए जोखिम भरा बन गया है। धरने...

अरुणाचल के केयी पान्योर में बाढ़-भूस्खलन, एक की मौत, चार लापता, राहत अभियान जारी

Summer express, ईटानगर। अरुणाचल प्रदेश के केयी पान्योर जिले के याचुली क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश के कारण आई अचानक बाढ़ ने व्यापक तबाही मचा दी है। प्रशासन के अनुसार इस आपदा में एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि चार लोग अभी भी लापता हैं। हुई लगातार मूसलाधार बारिश के चलते...

मुख्यमंत्री से मिले चानौत गांव के प्रतिनिधि, पेयजल आपूर्ति और विकास कार्यों का मिला भरोसा

Summer express, चंडीगढ़। चानौत गांव के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार सुबह हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से चंडीगढ़ में मुलाकात कर गांव की पेयजल समस्या और विकास संबंधी मांगों को उनके समक्ष रखा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि गांव में पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी और इसके लिए...

हरियाणा के फरार आरोपियों की नेपाल भागने की आशंका, भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर

महराजगंज। हरियाणा से फरार दो वांछित आरोपियों के नेपाल के रास्ते देश छोड़ने की आशंका के बाद भारत-नेपाल सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। विशेष रूप से सोनौली और ठूठीबारी बॉर्डर पर सुरक्षा एजेंसियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) और स्थानीय पुलिस संयुक्त रूप से निगरानी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.