Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम: सोहना रोड पर फ्लैट में भीषण आग, पूरी संपत्ति जलकर खाक, फायर ब्रिगेड नहीं पहुंच सकी समय पर

सोहना  |सोहना-गुरुग्राम मार्ग पर स्थित घुनेला गांव के पास सिग्नेचर ग्लोबल की शहनाज सोसाइटी के एक फ्लैट में गुरुवार रात करीब 9 बजे भीषण आग लग गई। घटना के वक्त फ्लैट मालिक अपनी ड्यूटी पर गया हुआ था। जैसे ही स्थानीय लोगों ने फ्लैट से धुआं और आग की लपटें निकलते देखीं, तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।

कंजेस्टेड रास्ते के कारण नहीं पहुंच पाई फायर ब्रिगेड

स्थानीय लोगों और सोसाइटी गार्ड्स का कहना है कि सोसाइटी का रास्ता बेहद संकरा होने के कारण दमकल वाहन मौके तक नहीं पहुंच सका। ऐसे में सोसाइटी के सुरक्षाकर्मियों ने स्थानीय निवासियों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया। हालांकि, जब तक आग पर काबू पाया गया, तब तक फ्लैट का सारा सामान जल चुका था और पूरा फ्लैट खाक हो गया।

फ्लैट मालिक का दर्द: ‘जिंदगी की पूरी पूंजी जल गई’

फ्लैट के मालिक ने बताया कि इस आग में उनकी जीवन भर की कमाई जलकर खाक हो गई। अब उनके पास बैठने तक की जगह नहीं बची है। सोसाइटी निवासियों का आरोप है कि बिल्डर द्वारा निर्माणाधीन मॉल के चलते एग्जिट गेट बंद कर दिया गया है, जिसकी वजह से कई बार फायर ब्रिगेड को अंदर आने में समस्या हो चुकी है। इस मुद्दे को कई बार उठाया गया, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ।

कोई जानी नुकसान नहीं, कारणों की जांच जारी

गनीमत रही कि आग लगने के वक्त फ्लैट खाली था, वरना जानी नुकसान भी हो सकता था। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया है और आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। अब देखना होगा कि बिल्डर व प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.