Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस-बिल्डर गठजोड़ के आरोप, गुरुग्राम में किसानों की महापंचायत

गुरुग्राम। तिघरा गांव में किसानों और बिल्डर के बीच लंबे समय से चल रहे भूमि विवाद ने अब पुलिस हस्तक्षेप को लेकर नया मोड़ ले लिया है। पुलिस पर बिल्डर से मिलीभगत कर किसानों पर दबाव बनाने के आरोप लगाते हुए रविवार को किसानों ने महापंचायत का आयोजन किया। इस महापंचायत में गुरुग्राम के अलावा फरीदाबाद और राजस्थान की विभिन्न खाप पंचायतों के प्रधान व पदाधिकारी भी शामिल हुए।

महापंचायत में किसानों ने आरोप लगाया कि बिल्डर जबरन उनकी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है और पुलिस उसके दबाव में आकर किसानों को परेशान कर रही है। पंचायत में यह निर्णय लिया गया कि बिल्डर के खिलाफ कानूनी लड़ाई को और मजबूती से लड़ा जाएगा। साथ ही पंचायत द्वारा गठित एक कमेटी ने सेक्टर-56 थाना प्रभारी से मुलाकात कर पूरे मामले पर चर्चा की।

थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कमेटी को आश्वासन दिया कि पुलिस किसी भी किसान को बेवजह परेशान नहीं करेगी और मामले में जो भी निर्णय जिला प्रशासन और अदालत के माध्यम से होगा, वही मान्य होगा। इस आश्वासन के बाद पंचायत ने धरना अस्थायी रूप से स्थगित करने का फैसला लिया। हालांकि, किसानों ने स्पष्ट किया कि मौके पर कुछ लोग मौजूद रहेंगे, जो प्रशासन और बिल्डर की गतिविधियों पर लगातार नजर रखेंगे।

महापंचायत के अध्यक्ष के रूप में झाड़सा 360 के प्रधान श्याम बाबा को चुना गया। तिघरा गांव के प्रधान अंतराम तंवर सहित अन्य वक्ताओं ने बताया कि पिछले 21 दिनों से किसान धरने पर बैठे थे। इससे पहले जब किसान उपायुक्त अजय कुमार से मिले थे, तो उन्होंने मामले में स्टेटस-को लगाते हुए जांच एसडीएम बादशाहपुर संजीव सिंगला को सौंपी थी। दोनों पक्षों से बातचीत कर जांच प्रक्रिया जारी है।

किसानों का कहना है कि स्टेटस-को लागू होने के बावजूद बिल्डर ने पुलिस में शिकायत कर दबाव बनवाने की कोशिश की, जिसके चलते महापंचायत बुलानी पड़ी। पंचायत में मौजूद अधिवक्ताओं ने भी किसानों के पक्ष को मजबूत बताते हुए न्यायिक प्रक्रिया पर भरोसा जताया।

अंत में पंचायत ने निर्णय लिया कि बिल्डर की कथित मनमानी के खिलाफ मंत्रियों और मुख्यमंत्री से मुलाकात की जाएगी। इसके लिए 51 सदस्यों की एक कमेटी गठित की गई है, जो आगे की रणनीति तय करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.