Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला शहर जिला कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित

Ambala, 18 January-:हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला (शहरी) की नई कार्यकारिणी की घोषणा कर दी है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष माननीय श्री राव नरेंद्र सिंह की स्वीकृति से घोषित यह कार्यकारिणी तत्काल प्रभाव से लागू होगी। नई टीम में अनुभव, युवा ऊर्जा और सामाजिक संतुलन का विशेष ध्यान रखा गया है, ताकि पार्टी को जमीनी स्तर पर और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

घोषित कार्यकारिणी के अंतर्गत उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी  रोहित शर्मा,  सुरेश जिंदल,  रोहित गर्ग तथा एडवोकेट रघुबीर सिंह को सौंपी गई है। वहीं संगठन को गति देने और बूथ स्तर तक कांग्रेस को मजबूत करने के उद्देश्य से महासचिव (संगठन) का दायित्व एडवोकेट मिथुन वर्मा को सौंपा गया है। कोषाध्यक्ष के रूप में  नवीन गुप्ता पार्टी की आर्थिक व्यवस्था संभालेंगे।इसके अतिरिक्त संगठनात्मक संतुलन और विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधित्व को ध्यान में रखते हुए महासचिव पद पर  इशु गोयल, श्री देवेंद्र बजाज, सुश्री राजिंदर कौर,  रविंदर परजापत एवं सरदार जतिंदर पाल सोढ़ी को शामिल किया गया है।

जिला अध्यक्ष द्वारा  जनार्दन ठाकुर को जिला कांग्रेस का प्रवक्ता तथा  किरण पाल राणा को कार्यालय सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी की गतिविधियों को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु सचिव पद पर  अशोक कुमार सोनी,  राजपाल शर्मा,  रोबिन खोड़ा,  नवाब अली, आशदीप कनोजिया, सचिन मसीह, अनिल राणा, वेद प्रकाश शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा (सेवानिवृत्त कर्मचारी), डॉ. यादविंदर सिंह, मनमोहन शर्मा, एडवोकेट मनीष अजमानी एवं  स्वर्ण सिंह (बंटी) को जिम्मेदारी दी गई है।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अंबाला (शहरी) के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने प्रदेश नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी कांग्रेस की विचारधारा और नीतियों को आम जनता तक पहुँचाने का कार्य पूरी निष्ठा से करेगी। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ से लेकर जिला स्तर तक मजबूत किया जाएगा और जनता की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया जाएगा।पवन अग्रवाल ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह टीम एकजुट होकर कार्य करेगी और आने वाले समय में कांग्रेस संगठन को नई ऊर्जा, दिशा और मजबूती प्रदान करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बिजनी-नारला फोरलेन पर फिर धंसा डंगा, गौशाला को नुकसान, मकान पर भी बढ़ा खतरा

Summer express/मंडी/धर्मवीर-:मंडी-पठानकोट नेशनल हाइवे के मंडी से पधर तक नवनिर्मित भाग की सुरक्षा दीवार का एक हिस्सा ढह गया है। आज सुबह डवारडू-पाखरी गांव के पास सुरक्षा दीवार का यह हिस्सा पूरी तरह से ढह गया। इससे स्थानीय निवासी ओमप्रकाश की गौशाला क्षतिग्रस्त हो गई है। राहत की बात यह रही कि घटना के समय...

सिर्फ कर्ज लौटाने की मांग करना आत्महत्या के लिए उकसाना नहीं, धारा 306 नहीं लगेगी: पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए स्पष्ट किया है कि किसी व्यक्ति द्वारा दिए गए कर्ज की वापसी के लिए बार-बार मांग करना मात्र उसका वैध अधिकार है। इसे अपने-आप आत्महत्या के लिए मजबूर करना (अबेटमेंट आफ सुसाइड) नहीं माना जा सकता। अदालत ने कहा कि...

मोटर दुर्घटना मामलों में उचित मुआवजा वास्तविक आर्थिक नुकसान के अनुरूप होना चाहिए : हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि मोटर दुर्घटना मामलों में दिया जाने वाला उचित मुआवजा (जस्ट कंपेनसेशन) ऐसा होना चाहिए जो मृतक के आश्रितों को हुई वास्तविक आर्थिक क्षति का निष्पक्ष और न्यायसंगत प्रतिबिंब हो। अदालत ने कहा कि मुआवजा न तो ऐसा होना चाहिए...

5 अगस्त की बैठक पर टिकी शिक्षकों की निगाहें, अधिसूचना तक खत्म नहीं होगा क्रमिक अनशन

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में प्राथमिक शिक्षकों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। प्रदेशभर के शिक्षक अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं। शिमला में पिछले पांच दिनों से प्राथमिक शिक्षक क्रमिक अनशन पर बैठे हैं और उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर...

अंबाला मंडल की नई उपलब्धि, पहली बार पंपोर के लिए भेजा गया चावल का वैगन

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | उत्तर रेलवे के अंबाला मंडल ने माल परिवहन के क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार जम्मू-कश्मीर के पंपोर के लिए निजी पार्टी के खाद्यान्न (चावल) का सफलतापूर्वक लदान किया है। यह पहल न केवल रेलवे की माल ढुलाई सेवाओं के विस्तार की दिशा में अहम...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.