Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिट्टे से दूरी के बाद भी खतरा बरकरार, हर साल 5–6% युवा फिर लौट रहे नशे की गिरफ्त में

Mandi, Dharamveer-:चिट्टे जैसे घातक नशे को छोड़ने के बाद भी कई युवा दोबारा इसकी गिरफ्त में आ रहे हैं। मंडी जिले के रघुनाथ का पधर में स्थित प्रदेश के पहले और एकमात्र सरकारी आदर्श नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र के आंकड़े इस ओर इशारा कर रहे हैं कि नशे से मुक्ति की राह आसान नहीं है। केंद्र में हर वर्ष करीब 5 से 6 प्रतिशत युवा दोबारा उपचार के लिए लौट रहे हैं, जिनमें अधिकतर चिट्टे के आदी रहे हैं।

03 सितंबर 2021 से अब तक इस केंद्र से 311 लोग नशे को अलविदा कहकर सामान्य जीवन की ओर लौट चुके हैं, लेकिन विशेषज्ञों के अनुसार कुछ युवा इलाज के बाद फिर उसी माहौल में चले जाते हैं, जहां नशे की शुरुआत हुई थी। यही कारण उनके दोबारा फिसलने की सबसे बड़ी वजह बन रहा है।आदर्श नशा निवारण एवं पुनर्वास केंद्र में तैनात डॉ. दुष्यंत ठाकुर का कहना है कि चिट्टा आज के समय में सबसे खतरनाक नशों में से एक बन चुका है। इससे पीड़ित युवाओं को पूरी तरह बाहर निकालना चिकित्सकों के लिए भी एक बड़ी चुनौती है। उन्होंने बताया कि कई मामलों में अभिभावक इलाज के बीच में ही बच्चों को घर ले जाते हैं, या फिर उपचार के बाद उनकी गतिविधियों पर नजर नहीं रखते, जिससे वे पुराने संगत और माहौल में लौट जाते हैं।डॉ. दुष्यंत के अनुसार, नशे से पूरी तरह उबरने के लिए परिवार की भूमिका बेहद अहम है। अभिभावकों को चाहिए कि वे बच्चों के साथ समय बिताएं, उन्हें सकारात्मक गतिविधियों में व्यस्त रखें और उनके व्यवहार पर सतत निगरानी रखें।

वहीं, जोनल अस्पताल मंडी के एमएस डॉ. दिनेश ठाकुर ने बताया कि यह केंद्र पूरी तरह सरकारी है और यहां नशे के आदी लोगों का इलाज पूर्णतः निशुल्क किया जाता है। रहने, खाने और दवाइयों सहित सभी सुविधाएं सरकार द्वारा उपलब्ध करवाई जा रही हैं। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे बिना झिझक उपचार के लिए आगे आएं।गौरतलब है कि प्रदेश में चिट्टे के बढ़ते खतरे को देखते हुए इन दिनों प्रदेशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें सत्ता और विपक्ष दोनों मिलकर इस सामाजिक बुराई के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि सामूहिक प्रयासों से प्रदेश को इस जानलेवा नशे से जल्द मुक्ति मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्कूटी छोड़ने के नाम पर रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, करनाल में हेड कांस्टेबल रंगे हाथ गिरफ्तार

Summer express, राकेश कुमार शर्मा , करनाल | हरियाणा के करनाल में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-9 पुलिस चौकी में तैनात एक हेड कांस्टेबल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिसकर्मी पर स्कूटी छोड़ने के बदले रिश्वत मांगने का आरोप है। मामले में एक...

कुंडली में ड्यूटी के दौरान बिजली कर्मी की मौत, 11 केवी लाइन की चपेट में आने से हादसा

Summer express, सोनीपत। सोनीपत के कुंडली स्थित पेपर मिल कॉलोनी में गुरुवार सुबह बिजली निगम के एक कर्मचारी की ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब कर्मचारी 11 केवी फीडर की खराब लाइन को दुरुस्त करने का कार्य कर रहा था। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का...

16 महीने बाद फिर खुलेगा अंबाला कैंट का ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 1 अगस्त से मिलेगी सुविधा

Summer express, अंबाला। लंबे इंतजार के बाद अंबाला छावनी के वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम स्थित ऑल वेदर स्विमिंग पूल एक बार फिर तैराकों और आम नागरिकों के लिए खुलने जा रहा है। करीब 16 माह से बंद पड़ा यह स्विमिंग पूल 1 अगस्त से संचालन शुरू करेगा। खेल विभाग मुख्यालय ने जिला खेल विभाग को...
Summer Express - हिमाचल में न्यायिक अधिकारी से साइबर ठगी: हाई रिटर्न के लालच में छह लाख रुपये गंवाए

सब-ब्रांच दिलाने के नाम पर लाखों की ठगी, कंपनी की महिला निदेशक गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर । हरियाणा में सब-ब्रांच खोलने और मोटे मुनाफे का लालच देकर लाखों रुपये की ठगी करने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक महिला को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिला की पहचान राजस्थान के जयपुर जिले के मांडाभीम सिंह क्षेत्र निवासी गीता रानी के रूप में हुई है, जो...

वन महोत्सव पर अनिल विज ने किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |वन महोत्सव के अवसर पर अंबाला में आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के निर्माण का संदेश दिया गया। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.