Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लेप्रोस्कोपिक सर्जरी से महिला के गर्भाशय से निकाला गया 5.21 किलो का विशाल फाइब्रॉएड

Mandi, Dharamveer-:हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम दर्ज की है। मंडी के गुटकर स्थित मांडव अस्पताल में वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ एवं एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. उदय भानु राणा और उनकी विशेषज्ञ टीम ने लेप्रोस्कोपिक तकनीक के माध्यम से एक महिला के गर्भाशय से 5.21 किलोग्राम वजन का विशाल फाइब्रॉएड सफलतापूर्वक निकालकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह सर्जरी न केवल जिले बल्कि पूरे प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय मानी जा रही है।

यह जटिल सर्जरी लगभग ढाई से तीन घंटे तक चली।

फाइब्रॉएड का आकार और वजन असामान्य रूप से बड़ा होने के कारण इसे अत्यंत चुनौतीपूर्ण माना जा रहा था। आमतौर पर इतने बड़े फाइब्रॉएड को निकालने के लिए ओपन सर्जरी का सहारा लिया जाता है, लेकिन डॉ. उदय भानु राणा और उनकी टीम ने न्यूनतम इनवेसिव यानी लेप्रोस्कोपिक पद्धति को अपनाते हुए इसे सफलतापूर्वक अंजाम दिया। यह उपलब्धि 7 जनवरी को हासिल की गई, जिसने चिकित्सा क्षेत्र में एक नया मानक स्थापित कर दिया है।

लगभग अढ़ाई से तीन घंटे तक चली यह सर्जरी, पीड़ित

पीड़ित महिला लंबे समय से गर्भाशय फाइब्रॉएड की गंभीर समस्या से जूझ रही थी। उसका पेट असामान्य रूप से बढ़ गया था और उसे अत्यधिक मासिक रक्तस्राव, पेट में भारीपन और दबाव जैसी गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जांच के दौरान डॉक्टरों को पता चला कि गर्भाशय में मौजूद फाइब्रॉएड का आकार लगभग पूर्ण अवधि की गर्भावस्था के बराबर हो चुका है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने महिला को शीघ्र सर्जरी कराने की सलाह दी।डॉ. उदय भानु राणा और उनकी टीम ने इस जटिल ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए अत्याधुनिक 3डी लेप्रोस्कोपिक विज़न तकनीक, चरणबद्ध डिसेक्शन और सावधानीपूर्वक डी-वेस्कुलराइजेशन जैसी उन्नत विधियों का उपयोग किया। पूरी सर्जरी के दौरान रक्तस्राव को न्यूनतम रखने और आसपास के अंगों को सुरक्षित रखने पर विशेष ध्यान दिया गया। सर्जरी के सफल होने के बाद महिला को नई जिंदगी मिली है और उसकी हालत अब स्थिर बताई जा रही है।

इस ऐतिहासिक सर्जरी में डॉ. उदय भानु राणा के साथ एक अनुभवी मेडिकल टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।टीम में डॉ. प्रियंका शर्मा (फेलो गायनेकोलॉजिस्ट), डॉ. अंशित पठानिया (एनेस्थेटिस्ट), स्क्रब नर्स शिवानी शर्मा एवं हर्षिता शर्मा, ओटी सहायक महेश और जतिन शामिल रहे। सभी के समन्वित प्रयासों से यह कठिन सर्जरी सफल हो सकी।स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में अब तक लेप्रोस्कोपिक विधि से निकाले गए गर्भाशय फाइब्रॉएड का अधिकतम वजन लगभग 4.5 किलोग्राम दर्ज किया गया था। ऐसे में मंडी में 5.21 किलोग्राम वजन के फाइब्रॉएड को लेप्रोस्कोपिक पद्धति से निकालना एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है। यह सर्जरी न केवल देश बल्कि विश्व स्तर पर भी शुद्ध लेप्रोस्कोपिक तकनीक से की गई सबसे बड़ी सर्जरियों में गिनी जा सकती है।

डॉ. उदय भानु राणा ने की 10 हजार से अधिक सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी 

डॉ. उदय भानु राणा पिछले 14 वर्षों से अधिक समय से एडवांस्ड लेप्रोस्कोपिक और न्यूनतम इनवेसिव स्त्री रोग शल्य चिकित्सा के क्षेत्र में सेवाएं दे रहे हैं। वे एंडोमेट्रियोसिस, जटिल पेल्विक सर्जरी और स्त्री रोग कैंसर सर्जरी में विशेष दक्षता रखते हैं। अब तक वे 8 हजार से अधिक कठिन और 10 हजार से अधिक सफल लेप्रोस्कोपिक सर्जरी कर चुके हैं। उनकी इस उपलब्धि से मंडी जिला चिकित्सा मानचित्र पर एक बार फिर प्रमुखता से उभर कर सामने आया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.