Facebook-f Youtube X-twitter

सरकारी अस्पतालों में मिलेगी उच्च गुणवत्ता की दवाएं,सीधे निर्माताओं से होगी खरीद: सीएम सुक्खू

Shimla, 19 January-:हिमाचल प्रदेश सरकार राज्य के सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में आने वाले मरीजों को बेहतर और गुणवत्तायुक्त दवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में बड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए कि अस्पतालों में केवल उच्च गुणवत्ता की दवाओं की ही आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही लगभग 100 करोड़ रुपये की दवाओं की खरीद के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगी। इस प्रक्रिया में प्रतिष्ठित और विश्वसनीय दवा निर्माता कंपनियों को भाग लेने का अवसर दिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि दवाएं सीधे दवा निर्माता कंपनियों से खरीदी जाएंगी, ताकि मरीजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की गुणवत्ता वाली दवाएं उपलब्ध हो सकें।मुख्यमंत्री ने कहा कि मरीजों को गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करवाने के लिए आवश्यकता पड़ने पर ड्रग्स एक्ट में संशोधन भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है और इसके लिए ठोस कदम उठाए जा रहे हैं।उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम को भी निर्देश दिए कि जन औषधि केंद्रों और अन्य सरकारी दवा दुकानों के लिए दवाइयां अधिकृत डीलरों के बजाय सीधे दवा कंपनियों से खरीदी जाएं।

मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि राज्य सरकार के पास धन की कोई कमी नहीं है, लेकिन जनता के पैसे का उपयोग पूरी पारदर्शिता और जनहित में ही किया जाना चाहिए।बैठक में स्वास्थ्य सचिव प्रियंका बासु इंगटी, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक राजेश्वर गोयल, विशेष सचिव स्वास्थ्य जितेंद्र संजटा, स्वास्थ्य सेवाएं निदेशक डॉ. गोपाल बेरी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.