Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में बेरोजगारी पर कांग्रेस का वार, बीजेपी सरकार घिरी

भिवानी। हरियाणा में सरकारी भर्तियों और बढ़ती बेरोजगारी को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ तीखा हमला बोला है। सोमवार को भिवानी में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता नरेंद्र राज गागड़वास ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के चलते प्रदेश का शिक्षित युवा रोजगार के लिए भटकने को मजबूर है, जबकि सरकारी नौकरियों का बड़ा हिस्सा बाहरी राज्यों के युवाओं को दिया जा रहा है।

गागड़वास ने कहा कि हरियाणा जैसे सक्षम और संसाधन-संपन्न राज्य में प्रतिभाशाली युवाओं की कोई कमी नहीं है, इसके बावजूद प्रदेश की “मलाईदार” नौकरियां दूसरे राज्यों के अभ्यर्थियों को सौंपी जा रही हैं। उन्होंने हरियाणा लोक सेवा आयोग (HPSC) की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि आयोग का अध्यक्ष बिहार से नियुक्त किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कांग्रेस प्रवक्ता ने मांग की कि HPSC के अध्यक्ष पद पर किसी योग्य हरियाणवी को नियुक्त किया जाए, ताकि प्रदेश के युवाओं के हितों की सही तरीके से रक्षा हो सके।

उन्होंने आंकड़ों का हवाला देते हुए दावा किया कि HPSC के माध्यम से होने वाली भर्तियों में 60 प्रतिशत से अधिक पद बाहरी राज्यों के अभ्यर्थियों को मिल रहे हैं। गागड़वास ने सवाल उठाया कि जब हरियाणा का युवा सभी योग्यताओं पर खरा उतरता है, तो उसे अपने ही प्रदेश में नौकरी से वंचित क्यों किया जा रहा है।

भर्ती प्रक्रियाओं में देरी और अनिश्चितता पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सरकार से एक पारदर्शी वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करने की मांग की। इसमें समय पर विज्ञापन, निर्धारित तिथियों पर परीक्षाएं, निष्पक्ष तरीके से परिणाम और तय समय सीमा में नियुक्ति पत्र देने की व्यवस्था होनी चाहिए।

इसके साथ ही केंद्र और राज्य सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने और राज्यों के वित्तीय हिस्से को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 40 प्रतिशत करने पर भी उन्होंने आपत्ति जताई। गागड़वास ने कहा कि इससे राज्यों के खजाने और गरीबों पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि युवाओं और गरीबों के साथ हो रहे इस अन्याय को जल्द नहीं रोका गया, तो कांग्रेस आंदोलन का रास्ता अपनाने से पीछे नहीं हटेगी। इस मौके पर कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.