Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दयालु-2 योजना लागू, पशु हमले में मौत पर 5 लाख सहायता

नारनौल। हरियाणा में आवारा और बेसहारा पशुओं के हमलों से होने वाली मौतों व गंभीर हादसों को देखते हुए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। अब ऐसे मामलों में मृत्यु या स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में पीड़ित परिवारों को दीनदयाल उपाध्याय अन्त्योदय परिवार सुरक्षा योजना (दयालु-2) के तहत आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। यह फैसला खास तौर पर ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ती पशु हमलों की घटनाओं को ध्यान में रखकर लिया गया है।

योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को लघु सचिवालय, नारनौल में अतिरिक्त उपायुक्त तरुण कुमार पावरिया की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समिति की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि पात्र मामलों में पीड़ित परिवारों को बिना किसी देरी के लाभ पहुंचाया जाए।

पात्रता और शर्तें स्पष्ट

अतिरिक्त उपायुक्त ने बताया कि योजना का लाभ केवल हरियाणा के स्थायी निवासियों को मिलेगा, जिनका नाम परिवार पहचान पत्र (PPP) में दर्ज है। साथ ही, यह भी अनिवार्य है कि पशु हमला हरियाणा की सीमा के भीतर हुआ हो। योजना पालतू नहीं, बल्कि आवारा और बेसहारा पशुओं पर लागू होगी। इसमें गाय, बैल, कुत्ता, नीलगाय, गधा सहित अन्य पशुओं के काटने या हमले से हुई दुर्घटनाएं शामिल हैं।

मृत्यु और दिव्यांगता पर आर्थिक सहायता

योजना के तहत मृत्यु या 70 प्रतिशत से अधिक स्थायी दिव्यांगता की स्थिति में पीड़ित या उसके आश्रित परिवार को आर्थिक सहायता दी जाएगी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि सभी मामलों का निपटारा समयबद्ध, पारदर्शी और प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि जरूरतमंद परिवारों को समय रहते राहत मिल सके। घायल होने की स्थिति में सभी आयु वर्गों के लिए 10,000 रुपये की सहायता का प्रावधान है।

आयु के अनुसार मुआवजा राशि

  • 12 वर्ष तक: 1 लाख रुपये
  • 12 से 18 वर्ष: 2 लाख रुपये
  • 18 से 25 वर्ष: 3 लाख रुपये
  • 25 से 45 वर्ष: 5 लाख रुपये
  • 45 वर्ष से अधिक: 3 लाख रुपये

ऑनलाइन आवेदन, 90 दिन की समय सीमा

पीड़ित परिवार दयालु-2 योजना के ऑनलाइन पोर्टल पर सीधे आवेदन कर सकते हैं। आवेदन स्वीकृत होने के बाद सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाएगी। हादसे की तिथि से 90 दिनों के भीतर पंजीकरण कराना अनिवार्य है। कुत्ते के काटने के मामलों में दांतों के निशानों के आधार पर विशेष सहायता का भी प्रावधान किया गया है।

बैठक में एसडीएम महेंद्रगढ़ कनिका गोयल, एसडीएम नारनौल अनिरुद्ध यादव, एसडीएम नांगल चौधरी उदय सिंह सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.