Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांगड़ा में सूखे की मार: बारिश न होने से गेहूं की फसल पर असर,कृषि विभाग अलर्ट

Dharamshala, Rahul-:कांगड़ा ज़िले में हिमाचल प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक गेहूं की खेती की जाती है, लेकिन इस बार बीते तीन महीनों से बारिश न होने के कारण रबी फसलों की बढ़वार पर प्रतिकूल असर देखने को मिल रहा है। खेतों में नमी की कमी साफ तौर पर महसूस की जा रही है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। शुष्क मौसम की इस स्थिति को देखते हुए कृषि विभाग ने अलर्ट मोड में आते हुए किसानों को जागरूक करना शुरू कर दिया है।

कृषि विभाग का कहना है कि रबी फसल के शुरुआती विकास के लिए मिट्टी में नमी बेहद ज़रूरी होती है। हालांकि, बीते बरसात के मौसम में ज़मीन में बनी नमी अभी तक कुछ हद तक फसल को सहारा दे रही है, लेकिन यदि सूखे का यह दौर और लंबा चला तो फसल को नुकसान पहुंचने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में विभाग की ओर से किसानों को वैकल्पिक सिंचाई साधनों को अपनाने की सलाह दी जा रही है।कृषि विभाग द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के तहत ड्रिप इरिगेशन और स्प्रिंकलर सिस्टम को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे कम पानी में भी खेतों की सिंचाई संभव हो सके। इन उपकरणों पर किसानों को अनुदान भी उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अलावा कांगड़ा क्षेत्र में मौजूद पारंपरिक कूहलों के माध्यम से भी सिंचाई की जा रही है, हालांकि इनमें पानी की मात्रा कम आंकी जा रही है। बावजूद इसके, किसान आपसी सहयोग से इन संसाधनों का उपयोग कर रहे हैं।

वहीं, पीले रतुए जैसी बीमारियों को लेकर भी कृषि विभाग सतर्क है। इसके लिए विशेष टीमों का गठन किया गया है और एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। फिलहाल जिले में कहीं से भी बीमारी की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन विभाग पूरी तरह से निगरानी बनाए हुए है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं पर भाजपा का निशाना

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- भाजपा मंडल हमीरपुर के महामंत्री तेन सिंह ने प्रदेश सरकार पर हमीरपुर नगर निगम और मेडिकल कॉलेज की व्यवस्थाओं को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले होने के बावजूद हमीरपुर के लोगों को मूलभूत सुविधाओं के लिए परेशान होना पड़ रहा...

एंबुलेंस का रास्ता रोकना पड़ा भारी, जोगिंद्रनगर में कैश वैन चालक पर 10 हजार का जुर्माना

Summer express/मंडी/धर्मवीर -:मंडी जिले के जोगिंद्रनगर में एंबुलेंस को समय पर रास्ता न देने और पुलिस के निर्देशों की अनदेखी करने पर एक कैश वैन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई है। जोगिंद्रनगर पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने के मामले में चालक का 10 हजार रुपये का चालान किया है। जानकारी के...

भीषण गर्मी के बीच राहत की उम्मीद, 21 राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट

Summer express, नई दिल्ली। देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी और लू के बीच भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने राहत भरी भविष्यवाणी की है। विभाग ने शुक्रवार को देश के 21 राज्यों में भारी बारिश, गरज-चमक, तेज आंधी और 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है। मौसम...

तरनतारन में पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई ने सर्विस पिस्टल से खुद को मारी गोली, जांच शुरू

Summer express, तरनतारन। पंजाब के तरनतारन जिले में पुलिस विभाग से जुड़ी एक दुखद घटना सामने आई है। विधानसभा क्षेत्र पट्टी के गांव कैरो स्थित पुलिस चौकी के प्रभारी एएसआई अमरजीत सिंह ने अपनी सर्विस पिस्टल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम...

खाली फ्लैट का ताला बदलकर दोस्तों को ही बेच दिया मकान, 83 लाख की ठगी में आरोपी को 10 साल से ज्यादा की जेल

Summer express, शंघाई। चीन के शंघाई से धोखाधड़ी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने महीनों से खाली पड़े फ्लैट का ताला बदलकर खुद को उसका मालिक बताया और अपने ही पुराने दोस्तों से करीब 83 लाख रुपये ठग लिए। मामला तब उजागर हुआ जब फ्लैट का असली मालिक वहां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.