Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सहारनपुर में सामूहिक मौत से सनसनी, एक ही परिवार के पांच सदस्यों के शव मिले

सहारनपुर  | उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में मंगलवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक ही घर के भीतर एक परिवार के पांच सदस्यों के शव बरामद किए गए। सभी मृतकों के माथे पर गोली लगने के निशान पाए गए हैं, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई।

पुलिस के मुताबिक, मृतकों की पहचान अशोक, उनकी पत्नी अंजिता, मां विद्यावती और दो बेटे कार्तिक व देव के रूप में हुई है। सभी शव एक ही कमरे से मिले। मौके से तीन तमंचे भी बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अशोक और उनकी पत्नी के शव फर्श पर पड़े थे, जबकि मां और दोनों बच्चों के शव बेड पर मिले।

पारिवारिक हत्या के बाद आत्महत्या की आशंका

पुलिस को संदेह है कि अशोक ने पहले अपनी मां, पत्नी और दोनों बेटों को गोली मारने के बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि, अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। पुलिस का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है और किसी भी संभावना को नजरअंदाज नहीं किया जा रहा।

आर्थिक या मानसिक दबाव की भी जांच

जांच एजेंसियां यह भी पता लगाने में जुटी हैं कि क्या परिवार किसी आर्थिक संकट, कर्ज, नौकरी से जुड़े तनाव या घरेलू विवाद से गुजर रहा था। साथ ही, बाहरी व्यक्ति की भूमिका की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा रहा है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और पड़ोसियों से पूछताछ की जा रही है।

तहसील में अमीन थे मृतक अशोक

बताया जा रहा है कि अशोक नकुड़ तहसील में अमीन के पद पर कार्यरत थे और उन्हें यह नौकरी अपने पिता की मृत्यु के बाद अनुकंपा के आधार पर मिली थी। उनका बेटा देव कक्षा 9 और कार्तिक कक्षा 10 का छात्र था। पड़ोसियों के अनुसार, परिवार शांत स्वभाव का था और किसी से विवाद की जानकारी सामने नहीं आई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

घटना की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घर को सील कर दिया गया है। सभी मोबाइल फोन जब्त कर जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल मामले की हर एंगल से गहन जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.