Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस की बड़ी कार्रवाई, जुआ खेलते 27 लोग नकदी समेत गिरफ्तार

लहरागागा । जिले में असामाजिक गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ खेल रहे 27 लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 7.23 लाख रुपये की नकद राशि भी बरामद की गई है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।

जिला पुलिस प्रमुख सरताज सिंह चहल के निर्देशों पर पूरे जिले में अपराधियों, नशा तस्करों और जुआरियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सब-डिवीजन लहरागागा के डीएसपी रणबीर सिंह के नेतृत्व में थाना सदर और सिटी चोटियां पुलिस की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। रेड के दौरान मौके पर जुआ खेलते हुए 27 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों में पांच लोग पंजाब के रहने वाले हैं, जबकि शेष हरियाणा से संबंधित हैं। गिरफ्तार किए गए लोगों में संगरूर, पटियाला, रतिया, टोहाना, उकलाना, भुना और हिसार क्षेत्र के निवासी शामिल हैं। मौके से भारी मात्रा में नकदी जब्त की गई, जिसे जुए की रकम बताया जा रहा है।

डीएसपी रणबीर सिंह ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा, ताकि जुआ नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और इसके संचालन से जुड़ी जानकारियां जुटाई जा सकें।

उन्होंने कहा कि जिला हरियाणा से सटा हुआ होने के कारण अंतरराज्यीय गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जाती है और समय-समय पर नाकाबंदी भी की जाती है। पुलिस ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि किसी भी असामाजिक तत्व को जिले में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की इजाजत नहीं दी जाएगी। आने वाले दिनों में ऐसे अवैध धंधों के खिलाफ कार्रवाई और तेज की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.