Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला कॉलेज छात्रा मौत मामला: मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट से जांच को नई दिशा

Dharamshala, 20 January-:धर्मशाला स्थित एक कॉलेज की छात्रा की संदिग्ध मौत के मामले में जांच अब निर्णायक मोड़ पर पहुंचती नजर आ रही है। इस प्रकरण से जुड़ी सबसे अहम कड़ी मानी जा रही मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक कांगड़ा के कार्यालय को प्राप्त हो गई है।पुलिस अधिकारी रिपोर्ट के प्रत्येक पहलू का गहन अध्ययन कर रहे हैं और इसे आगामी कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

पुलिस जांच के अनुसार,मृतक छात्रा का इलाज हिमाचल प्रदेश सहित अन्य राज्यों के कुल सात अस्पतालों में कराया गया था।छात्रा के उपचार से संबंधित सभी मेडिकल रिकॉर्ड पहले ही पुलिस द्वारा एकत्र कर लिए गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, टांडा से विशेषज्ञ मेडिकल बोर्ड गठित करने का आग्रह किया गया था, जिसने समस्त दस्तावेजों और तथ्यों के आधार पर अपनी रिपोर्ट तैयार की है।इस बीच छात्रा के परिजनों, विशेषकर पिता ने जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि मामले को जानबूझकर उलझाया जा रहा है और उनकी बेटी के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने कॉलेज परिसर में रैगिंग की आशंका जताते हुए कहा कि इस संबंध में एक छात्रा द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पिता का आरोप है कि पूरे मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है।उन्होंने यह भी दावा किया कि उच्च शिक्षा निदेशालय की टीम द्वारा तैयार की गई रिपोर्ट में आरोपी सहायक प्राध्यापक को बचाने का प्रयास किया गया है। छात्रा के पिता का कहना है कि उन्हें किसी से बदला नहीं चाहिए, बल्कि केवल सच्चाई सामने आए और उनकी बेटी को न्याय मिले।

फिलहाल पुलिस का कहना है कि मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट के विश्लेषण के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। मामले को लेकर प्रशासन और जांच एजेंसियों पर भी जनता की नजर बनी हुई है, वहीं परिजन निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.