Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नड्डी में बनेगी एशिया की सबसे लंबी जिपलाइन, ट्रांसपोर्ट विभाग के राजस्व में 37% की बढ़ोतरी- डिप्टी सीएम

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने राज्य परिवहन विकास एवं सड़क सुरक्षा परिषद की पांचवीं बैठक की अध्यक्षता करते हुए परिवहन विभाग की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। बैठक के दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के गठन के बाद राज्य के ट्रांसपोर्ट विभाग के राजस्व में उल्लेखनीय बढ़ोतरी दर्ज की गई है। विभाग ने अब तक करीब 2600 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित किया है, जो पूर्व सरकार की तुलना में लगभग 37 प्रतिशत अधिक है।

उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि पूर्व सरकार के कार्यकाल में परिवहन विभाग का कुल राजस्व लगभग 1500 करोड़ रुपये रहा था, जबकि मौजूदा सरकार के प्रयासों से इसमें बड़ा इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि विभाग को पारदर्शी और आधुनिक बनाने के लिए ऑटो अप्रूवल मैकेनिज्म की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है, जिससे आरटीओ, एमवीआई और एसडीएम की भूमिका को सीमित किया जा सके।

मुकेश अग्निहोत्री ने यह भी घोषणा की कि कांगड़ा जिले के नड्डी क्षेत्र में एशिया की सबसे बड़ी जिपलाइन परियोजना तैयार की जा रही है। यह जिपलाइन करीब 4.2 किलोमीटर लंबी होगी और इसे ग्रीन प्रोजेक्ट के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस परियोजना में पेड़ों का कोई कटान नहीं किया जाएगा, जिससे पर्यावरण को नुकसान नहीं पहुंचेगा। यह परियोजना पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी।

तय समय-सीमा से 4 से 5 वर्ष पीछे चल रहा रोपवे प्रोजेक्ट 

शिमला रोपवे प्रोजेक्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना अपनी तय समय-सीमा से 4 से 5 वर्ष पीछे चल रही है। देरी के चलते इसकी लागत में बढ़ोतरी हुई है, इसलिए अब इसे राय के लिए केंद्र सरकार के पास भेजा गया है। उन्होंने बताया कि इस योजना के कुल खर्च का 80 प्रतिशत केंद्र सरकार द्वारा वहन किया जाना प्रस्तावित है।

मुकेश अग्निहोत्री, उप-मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश

उप-मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में ऑटोमेटेड टेस्टिंग स्टेशन (ATS) स्थापित किए जा रहे हैं। कांगड़ा, सिरमौर और मंडी में निजी क्षेत्र के माध्यम से, जबकि हरोली और नादौन में सरकारी स्तर पर ATS बनाए जा रहे हैं। इसके अलावा स्क्रैपिंग पॉलिसी पर भी तेजी से काम किया जा रहा है। सोलन और हमीरपुर में दो स्क्रैपिंग सेंटर स्थापित किए जा चुके हैं, जहां अब तक 1692 पुराने वाहनों को स्क्रैप किया जा चुका है।इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कई प्रोत्साहन योजनाएं शुरू की हैं। राजीव गांधी ई-टैक्सी योजना के तहत नई ई-टैक्सी पर 50 प्रतिशत सब्सिडी दी जा रही है, जबकि पुरानी टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने पर 40 प्रतिशत सब्सिडी का प्रावधान है। पहले चरण में 1000 पुरानी टैक्सियों को ई-टैक्सी में बदलने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 390 ई-बसों की खरीद पर 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाएगी।उन्होंने बताया कि ई-टैक्सी के लिए आवेदन 15 जनवरी से 4 फरवरी तक और ई-बस के लिए 8 फरवरी तक स्वीकार किए जाएंगे। वर्तमान में प्रदेश में कुल 24,48,591 वाहन पंजीकृत हैं, यानी औसतन हर 9 व्यक्तियों पर एक वाहन है।

सड़क सुरक्षा को लेकर उप-मुख्यमंत्री ने कहा ये

सड़क सुरक्षा को लेकर उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में करीब 600 ब्लैक स्पॉट चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें सुरक्षित बनाने का काम जारी है। चार्जिंग स्टेशन के लिए 129 स्थानों का चयन किया गया है। दुर्घटना की स्थिति में घायल को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को कैशलेस इलाज की सुविधा दी जाएगी, जिसमें डेढ़ लाख रुपये तक का उपचार शामिल है। यह पायलट प्रोजेक्ट शिमला, मंडी और ऊना में शुरू किया गया है।उन्होंने दावा किया कि इन प्रयासों के चलते प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में 10 प्रतिशत और दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों में 9 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। EMEI के तहत हिमाचल प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल किया गया है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.