Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

PMGSY-IV के तहत हिमाचल को  294 सड़कों को मंजूरी, विक्रमादित्य सिंह बोले– हर क्षेत्र का संतुलित विकास प्राथमिकता

Shimla, Sanju-:हिमाचल प्रदेश को ग्रामीण सड़क नेटवर्क मजबूत करने की दिशा में बड़ी उपलब्धि मिली है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY)-IV के तहत वर्ष 2025-26 के लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश की सड़क परियोजनाओं को स्वीकृति प्रदान की है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि प्रदेश के हर कोने तक विकास पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है और इसके लिए केंद्र के साथ बेहतर समन्वय बेहद आवश्यक है।

विक्रमादित्य सिंह ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि राज्य सरकार विकास की सोच के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि वे पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की विकासपरक विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए प्रदेश के ग्रामीण और दूरदराज क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।लोक निर्माण मंत्री ने बताया कि PMGSY-IV बैच-I के अंतर्गत राज्य की प्रस्तावित परियोजनाओं की समीक्षा सशक्त समिति द्वारा 4 नवंबर 2025 को की गई थी, जिसके बाद इन योजनाओं को मंजूरी दी गई। स्वीकृत परियोजनाओं के तहत कुल 294 सड़क कार्यों को हरी झंडी मिली है, जिनकी कुल लंबाई 1,538.058 किलोमीटर है। इन परियोजनाओं पर कुल 2,247.24 करोड़ रुपये की लागत आएगी।उन्होंने जानकारी दी कि इसमें से 2,019.70 करोड़ रुपये ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा वहन किए जाएंगे, जबकि 227.54 करोड़ रुपये राज्य सरकार के हिस्से के रूप में खर्च होंगे। इसके अलावा 3.124 करोड़ रुपये उच्च विनिर्देश लागत के रूप में शामिल किए गए हैं। प्रति किलोमीटर सड़क निर्माण की औसत लागत 146.11 लाख रुपये तय की गई है।

जिलावार विवरण साझा करते हुए विक्रमादित्य सिंह ने बताया कि शिमला जिले के लिए सबसे अधिक 97 सड़कों को मंजूरी मिली है। इसके अलावा कुल्लू और चंबा को 65-65, मंडी को 23, कांगड़ा को 12, सिरमौर को 11, किन्नौर को आठ, सोलन को तीन, बिलासपुर को चार, हमीरपुर, लाहौल-स्पीति और ऊना को दो-दो सड़कें स्वीकृत हुई हैं।इस दौरान उन्होंने प्रदेश में लंबे समय से जारी सूखे पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बारिश और बर्फबारी न होना आपदा जैसी स्थिति है, जिस पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला जिला परिषद चुनाव में हार को शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने बताया  निराशाजनक, समीक्षा की जरूरत,आपस मे नही  कोई मनमुटाव

दिल्ली में कांग्रेस नेताओं से  संगठन ओर सरकार को लेकर हुई चर्चा Summer express/शिमला,संजू -:शिमला जिला परिषद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने चुनाव परिणामों को कांग्रेस के लिए निराशाजनक करार दिया है। उन्होंने कहा कि शिमला जिला लंबे समय से...

नौकरी का इंतजार कर रहे युवाओं को लॉटरी और भांग की खेती का तोहफा: त्रिलोक जमवाल

Summer express/बिलासपुर, सुभाष-: सदर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक त्रिलोक जमवाल ने प्रदेश सरकार द्वारा लॉटरी को बढ़ावा देने और भांग की खेती को कानूनी मान्यता देने के फैसले पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इन निर्णयों को प्रदेश और युवाओं के भविष्य के लिए चिंताजनक बताते हुए कहा कि एक ओर हजारों युवा रोजगार और...
Summer Express - मानेसर में मोबाइल पार्ट्स कंपनी कर्मचारी की रहस्यमयी मौत

यमुनानगर में पानी से भरे गड्ढे में डूबा एक वर्षीय मासूम, मौत

summer express , यमुनानगर। गांव अराइयांवाला में दर्दनाक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से एक वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बच्चे के माता-पिता पास ही स्थित नर्सरी में काम कर रहे थे। मृतक की पहचान सिद्धू के रूप में हुई है। वह तीन भाई-बहनों में सबसे...

माली की नौकरी, केमिस्ट्री पढ़ाने का जुनून; 36 छात्रों का भविष्य संवार रहे तरुण

summer express,यमुनानगर। व्यासपुर के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में माली के पद पर तैनात तरुण इंदौरा इन दिनों अपने काम के साथ-साथ 11वीं और 12वीं के विद्यार्थियों को केमिस्ट्री भी पढ़ा रहे हैं। स्कूल में विषय अध्यापक की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए तरुण ने शिक्षक की अतिरिक्त जिम्मेदारी...

फाइव डे बैंकिंग की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों की हड़ताल, हिमाचल में धर्मशाला, हमीरपुर और ऊना में प्रदर्शन

बैंक कर्मचारियों ने निकाली रैली, सरकार से लंबित मांगें जल्द पूरी करने की मांग मांगें नहीं मानी तो सितंबर में दोबारा हड़ताल, 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी Summer express हमीरपुर/धर्मशाला/ऊना। बैंक कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी एकदिवसीय सांकेतिक हड़ताल का असर हिमाचल प्रदेश में भी देखने को मिला। हमीरपुर,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.