Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ फैक्टरी में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत, एक घायल

बहादुरगढ़ |  बहादुरगढ़ के एमआईई पार्ट-ए औद्योगिक क्षेत्र में गुरुवार तड़के एक दर्दनाक हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। प्लॉट नंबर 817 में स्थित उत्कर्ष इंटरप्राइजिज नामक फैक्टरी में भीषण आग लगने से दो मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद औद्योगिक क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आग सुबह करीब साढ़े चार बजे लगी, जब फैक्टरी में कामकाज चल रहा था। आग इतनी तेजी से फैली कि अंदर मौजूद मजदूरों को बाहर निकलने का समय नहीं मिल सका। हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों की पहचान आतावरिस और शोएब के रूप में हुई है। दोनों फैक्टरी में बतौर श्रमिक कार्यरत थे।

आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए युवक की पहचान 22 वर्षीय आरिफ पुत्र अब्दुल के रूप में हुई है, जो उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले का निवासी बताया जा रहा है। आरिफ को तुरंत इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। फैक्टरी में जूतों का अपर तैयार किया जाता था, जहां बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री मौजूद थी, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।

सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भेज दिया है। फैक्टरी के मालिक की पहचान दिल्ली के सुल्तानपुरी निवासी नितेश गुप्ता के रूप में हुई है।

फिलहाल आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया है। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग लगने के कारणों की जांच में जुटी हुई है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.