Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में दो दिन बारिश का अनुमान, भीषण सर्दी से मिलेगी राहत

लुधियाना I |कई दिनों से कड़ाके की ठंड और घने कोहरे की चपेट में फंसे लुधियाना वासियों के लिए मौसम को लेकर राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विभाग के ताजा अपडेट के अनुसार शहर में आगामी दो दिनों तक बारिश होने की संभावना है, जिससे सूखी और कंपकंपा देने वाली ठंड से कुछ हद तक राहत मिलने की उम्मीद है।

मौसम वैज्ञानिकों ने 22 और 23 जनवरी को लुधियाना में आंधी-तूफान, तेज बारिश, गरज-चमक और कुछ इलाकों में ओलावृष्टि की आशंका जताई है। इसे देखते हुए विभाग की ओर से भारी बारिश को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रशासन को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

बीते कई दिनों से शहर में शीतलहर का प्रकोप जारी है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाने के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। कई इलाकों में दृश्यता इतनी कम हो जाती है कि सड़कों पर आवाजाही लगभग ठप सी नजर आती है। हालांकि दोपहर के समय निकलने वाली धूप के कारण दिन के तापमान में मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन शाम ढलते ही तापमान में तेजी से गिरावट आ जाती है और ठंड फिर से अपना असर दिखाने लगती है।

पंजाब कृषि विश्वविद्यालय में तैनात मौसम विभाग की विशेषज्ञ डॉ. पवनीत कौर किंगरा ने बताया कि 22 और 23 जनवरी को बारिश और आंधी-तूफान के बाद 24 और 25 जनवरी को पंजाब के कई हिस्सों में एक बार फिर घना कोहरा छा सकता है। उन्होंने लोगों को सावधानी बरतने और मौसम विभाग की एडवाइजरी का पालन करने की सलाह दी है।

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी बदलाव से ठंड के स्वरूप में कुछ राहत जरूर मिलेगी, लेकिन कोहरे और मौसम की अनिश्चितता के चलते सतर्कता जरूरी बनी रहेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला सुबह 6 बजे पलटा, 12 बजे तक ट्रैफिक बाधित रहा

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज शहर में बुधवार सुबह करीब 6 बजे चीमा चौक पुल पर तूड़ी से भरा ट्राला अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्राले में सवार 3 लोगों को मामूली चोटें आईं। ट्राले के पहिए एक्सेल समेत अलग हो गए।जानकारी के अनुसार, ट्राला फरीदकोट से तूड़ी लेकर लुधियाना के ट्रांसपोर्ट नगर आ रहा था।...

सेफ सिटी के कैमरों के नेटवर्क स्विच और बैटरियां चोरी, सगू चौक की निगरानी ठप

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज महानगर में सेफ सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए सरकारी सीसीटीवी कैमरों के नेटवर्किंग उपकरण और बैटरियां चोरी होने का मामला सामने आया है।सगू चौक पर लगे कैमरों के कैबिनेट से चोर 8 पोर्ट नेटवर्क PoE स्विच, पावर सप्लाई यूनिट और 12 वोल्ट 26 एएच की तीन एक्साइड बैटरियां चोरी...

छह दिन बाद हुआ कपड़ा और प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह का अंतिम संस्कार, दो गिरफ्तार

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज कपड़ा व प्रॉपर्टी कारोबारी हरजिंदर सिंह की हत्या के छह दिन बाद वीरवार को उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर अंतिम संस्कार कर दिया गया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिवार ने शव का पोस्टमार्टम करवाने से इनकार करते हुए धरना दिया था।पुलिस कमिश्नर के साथ हुई बैठक और...

स्वतंत्रता दिवस पर पीएयू में फुल ड्रेस रिहर्सल

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस के जिला स्तरीय समारोह को लेकर बुधवार को पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के मैदान में फुल ड्रेस रिहर्सल करवाई गई। इस दौरान डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने तिरंगा फहराया और परेड का निरीक्षण करने के साथ मार्च पास्ट की सलामी ली। मुख्य समारोह में 15 अगस्त को वित्त...

जेपीएल ने रचा नया इतिहास, पत्रकारिता को मिला नया आयाम

दूसरे चरण में 16 टीमें लेंगी हिस्सा, जयपुर में होगा अगला संस्करण; दिल्ली में महिला पत्रकारों की मैराथन का भी ऐलानसमर न्यूज | नई दिल्लीयूनाइटेड प्रेस क्लब की ओर से आयोजित जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग (जेपीएल) पर तैयार की गई कॉफी टेबल बुक का विमोचन बुधवार को दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में हुआ। समारोह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.