Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Gold-Silver Crash: रिकॉर्ड ऊंचाई से फिसले सोना-चांदी के भाव, निवेशकों को बड़ा झटका

नई दिल्ली | घरेलू वायदा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट दर्ज की गई। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उस बयान के बाद बाजार की धारणा बदली, जिसमें उन्होंने स्पष्ट किया कि यूरोपीय यूनियन (EU) पर 10 प्रतिशत नया टैरिफ लगाने की फिलहाल कोई योजना नहीं है। इस संकेत के बाद वैश्विक बाजारों में जोखिम लेने की प्रवृत्ति बढ़ी और सुरक्षित निवेश माने जाने वाले सोने-चांदी से निवेशकों ने दूरी बनानी शुरू कर दी।

MCX पर सोने में भारी गिरावट

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 फरवरी डिलीवरी वाला सोना आज 3,000 रुपये से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार करता नजर आया। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 1,52,862 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था, जबकि आज यह 1,51,557 रुपये पर खुला। शुरुआती सत्र में कीमतें और फिसलकर 1,49,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर तक पहुंच गईं। दिन के दौरान सोने का उच्च स्तर 1,53,784 रुपये रहा। सुबह करीब 10 बजे सोना 3,278 रुपये की गिरावट के साथ 1,49,584 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।

चांदी भी नहीं बची गिरावट से

चांदी की कीमतों में भी तेज दबाव देखने को मिला। MCX पर 5 मार्च डिलीवरी वाली चांदी पिछले सत्र में 3,18,492 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज यह 3,19,843 रुपये पर खुली, लेकिन शुरुआती कारोबार में ही फिसलकर 3,05,753 रुपये प्रति किलो के निचले स्तर तक पहुंच गई। दिन के दौरान चांदी का उच्च स्तर 3,25,602 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया। सुबह 10:11 बजे चांदी 6,959 रुपये की गिरावट के साथ 3,11,533 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही थी।

क्यों टूटा कीमती धातुओं का भाव

विशेषज्ञों के मुताबिक, ट्रंप के बयान से वैश्विक स्तर पर भू-राजनीतिक और व्यापारिक तनाव कम होने के संकेत मिले हैं। इसके चलते निवेशकों का रुझान सुरक्षित निवेश से हटकर शेयर बाजार और अन्य जोखिम वाले एसेट्स की ओर बढ़ा, जिससे सोने और चांदी की कीमतों पर दबाव आया। बाजार विश्लेषकों का मानना है कि आने वाले दिनों में वैश्विक संकेतों और डॉलर की चाल के आधार पर कीमती धातुओं में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...

हरियाणा में 5 और 6 नवंबर को रोडवेज बसों का चक्का जाम, 20 हजार कर्मचारी हड़ताल में होंगे शामिल

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में रोडवेज बसों से सफर करने वाले यात्रियों को नवंबर में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। हरियाणा रोडवेज कर्मचारी साझा मोर्चा और विभिन्न कर्मचारी यूनियनों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर 5 और 6 नवंबर को राज्यव्यापी हड़ताल का ऐलान किया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि यदि...

डाबड़ा चौक पर पुलिसकर्मी की गाड़ी ने बाइक सवार दंपति को मारी टक्कर, दोनों घायल

Summer express, हिसार। डाबड़ा चौक पुल पर एक पुलिसकर्मी की गाड़ी और बाइक के बीच टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार दंपति रविंद्र और प्रीति घायल हो गए। दोनों को पुलिसकर्मी सुरेंद्र सिंह ने अपनी गाड़ी से निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, दोनों की हालत खतरे से...

कोसली में छह किसानों और खेतिहर मजदूरों को मिले 8.50 लाख रुपये के सहायता चेक

Summer express, रेवाड़ी (कोसली)। मुख्यमंत्री किसान एवं खेतिहर मजदूर जीवन सुरक्षा योजना-2013 के तहत खेती से जुड़े कार्यों के दौरान दुर्घटनाओं का शिकार हुए पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई। कोसली स्थित मार्केट कमेटी कार्यालय में चेयरमैन महेश यादव और वाइस चेयरमैन दिनेश गोयल ने छह लाभार्थियों को कुल 8 लाख 50 हजार रुपये...

बिलासपुर के लुहणू मैदान में पहली बार होगी अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी

Summer express, सुभाष चंद, बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर स्थित लुहणू क्रिकेट मैदान में पहली बार अंडर-19 महिला टी-20 चैलेंजर ट्रॉफी का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस आयोजन के माध्यम से युवा महिला क्रिकेट खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें खेल के क्षेत्र...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.