Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा बोर्ड परीक्षा 2026: 10वीं 12वीं की डेट शीट जारी

नई दिल्ली। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HBSE) ने कक्षा 9वीं और 11वीं के टाइम टेबल जारी कर दिए हैं। अब 10वीं और 12वीं बोर्ड एग्जाम में शामिल होने वाले छात्र बेसब्री से अपनी डेटशीट का इंतजार कर रहे हैं। अनुमान है कि HBSE 10th और 12th डेटशीट जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट bseh.org.in पर PDF फॉर्मेट में उपलब्ध कराई जाएगी।

फरवरी के अंतिम सप्ताह में परीक्षाएं शुरू हो सकती हैं
पिछले साल की तुलना में, इस साल बोर्ड परीक्षाएं फरवरी के अंतिम सप्ताह से शुरू होने की संभावना है। 2025 में 10वीं की परीक्षा 28 फरवरी से 19 मार्च तक और 12वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 2 अप्रैल तक आयोजित हुई थी।

डेटशीट कैसे डाउनलोड करेंगे छात्र

डेटशीट जारी होते ही छात्र HBSE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी कक्षा (10वीं या 12वीं) की PDF फाइल डाउनलोड कर सकते हैं। डाउनलोड के बाद छात्र विषय और परीक्षा तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी को व्यवस्थित कर सकते हैं।

परीक्षा का समय

हरियाणा बोर्ड की परीक्षा सभी विषयों के लिए एक शिफ्ट में आयोजित होती है। आमतौर पर परीक्षा समय दोपहर 12:30 बजे से 3:30 बजे तक होता है, जबकि कुछ विषयों के पेपर के लिए समय 3:00 बजे तक निर्धारित किया गया है।

9वीं और 11वीं की परीक्षाएं पहले ही घोषित

HBSE ने कक्षा 9वीं और 11वीं के टाइम टेबल पहले ही जारी कर दिए हैं।

  • 9वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से 6 मार्च 2026 तक होंगी।
  • 11वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 फरवरी से 13 मार्च 2026 तक आयोजित होंगी।

छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट से अपनी डेटशीट डाउनलोड करें और परीक्षा के अनुसार अपनी तैयारी को अंतिम रूप दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोगा अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने को लेकर पुलिस-डॉक्टर में विवाद, तीन सप्ताह से खराब फ्रीजर

summer express , मोगा। मोगा के सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में शव रखने की व्यवस्था को लेकर वीरवार देर रात पुलिस और इमरजेंसी ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर के बीच विवाद हो गया। करीब रात 10:30 बजे शुरू हुआ विवाद मोर्चरी में जगह और डीप फ्रीजर की व्यवस्था को लेकर हुआ। बताया जा रहा है कि...

वेल्लोर में चर्च की निर्माणाधीन छत गिरी: 3 मजदूरों की मौत, 11 घायल

Summer express ,वेल्लोर। तमिलनाडु के वेल्लोर में गुरुवार रात चर्च की निर्माणाधीन छत का स्लैब अचानक गिरने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि 11 अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के समय मजदूर छत के स्लैब पर कंक्रीट डालने का काम कर रहे थे। अचानक सपोर्ट...

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.