Facebook-f Youtube X-twitter

ऊना में इलेक्ट्रिक बसों की एंट्री की तैयारी, ट्रायल के लिए पहुंची ई-बस; चार्जिंग स्टेशन भी तैयार

Una,Rakesh-:हिमाचल प्रदेश में प्रदूषण कम करने और पर्यावरण के अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र व प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इसी दिशा में अब ऊना जिला भी इलेक्ट्रिक बस सेवा की ओर कदम बढ़ा रहा है। हिमाचल सरकार की ओर से इलेक्ट्रिक बस का ट्रायल शुरू करने के लिए एक ई-बस ऊना पहुंच चुकी है, जिसे जिले की विभिन्न सड़कों पर चलाकर परीक्षण किया जा रहा है।

इस ट्रायल के दौरान यह आकलन किया जा रहा है कि इलेक्ट्रिक बसों का संचालन डीजल बसों की तुलना में कितना किफायती साबित होगा। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि इलेक्ट्रिक बस कितनी ऊर्जा की खपत करती है, रखरखाव पर कितना खर्च आता है और ऊना जिले की सड़कें व मौसम इसके संचालन के लिए कितने अनुकूल हैं। ट्रायल के दौरान बस को शहर और ग्रामीण क्षेत्रों के अलग-अलग रूटों पर चलाया जा रहा है, ताकि हर परिस्थिति में इसके प्रदर्शन का डाटा एकत्र किया जा सके।परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार इलेक्ट्रिक बसों के संचालन को लेकर जरूरी बुनियादी ढांचा भी तैयार कर लिया गया है। ऊना में इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किया जा चुका है, जहां एक साथ दो बसों को किसी भी समय चार्ज किया जा सकता है। एक इलेक्ट्रिक बस को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग डेढ़ घंटे का समय लगेगा।

ट्रायल के दौरान एकत्र किए गए सभी तकनीकी और आर्थिक आंकड़ों की विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर शिमला भेजी जाएगी। रिपोर्ट के आधार पर यह फैसला लिया जाएगा कि ऊना जिले में नियमित रूप से इलेक्ट्रिक बस सेवा शुरू की जाए या नहीं। अधिकारियों का कहना है कि यदि ट्रायल सफल रहता है, तो आने वाले समय में ऊना में भी बड़े शहरों की तर्ज पर इलेक्ट्रिक बसें सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी, जिससे प्रदूषण में कमी आएगी और यात्रियों को आधुनिक व आरामदायक परिवहन सुविधा मिलेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

जानबूझ कर जंगल में लगाई आग तो होगी सीधी जेल,हिमाचल में 15 अप्रैल से फायर सीजन शुरू

मंडी , धर्मवीर-: हिमाचल प्रदेश में बीती 15 अप्रेल से फायर सीजन शुरू हो गया है, जो आगामी 3  महीनों यानी 15 जुलाई तक रहेगा। इस सीजन के दौरान हिमाचल में भीषण गर्मी देखने को मिलती है, जिससे आगजनी की घटनाएं बढ़ जाती है। जंगलों में आग लगने का मुख्य कारण मानवीय भूल ही मानी जाती...

अंबाला में सुरक्षा पर सवाल: NH-44 और NH-152 पर मिले संदिग्ध कैमरे, जासूसी या साजिश की आशंका

Summer express,अंबाला | अंबाला में राष्ट्रीय राजमार्ग-44 और 152 के संगम पर देवीनगर फ्लाईओवर के पास दो लावारिस सीसीटीवी कैमरे मिलने से सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने इन कैमरों को संदिग्ध मानते हुए अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह कार्रवाई सदर थाना में तैनात...

पलवल बैंक घोटाला: ऑपरेशन मैनेजर ने 37 ग्राम असली सोना बदलकर रखा नकली जेवर, सीसीटीवी से खुला राज

Summer express, पलवल| पलवल के एक निजी बैंक में ग्राहकों की सुरक्षा और भरोसे को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है। यहां बैंक के तत्कालीन ऑपरेशन मैनेजर ने गोल्ड लोन के तहत रखे गए असली सोने के आभूषणों को नकली जेवरों से बदल दिया। मामले का खुलासा जनवरी 2026 में बैंक की आंतरिक जांच...

पलवल अनाज मंडी में गेहूं उठान पर अवैध वसूली का आरोप, आढ़तियों ने आंदोलन की चेतावनी दी

Summer express,पलवल | पलवल की अनाज मंडी में गेहूं खरीद और उठान प्रक्रिया को लेकर गंभीर अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं। आढ़तियों ने ट्रांसपोर्टरों पर प्रति कट्टा चार रुपये की अवैध वसूली करने का आरोप लगाया है, जिससे मंडी में असंतोष गहराता जा रहा है। हरियाणा आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान गौरव तेवतिया ने...

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाला: मास्टरमाइंड की तलाश में सीबीआई, डिजिटल सबूतों से खुलेंगे बड़े राज

Summer express,पंचकूला | हरियाणा के चर्चित आईडीएफसी फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच अब नए मोड़ पर पहुंच गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने इस मामले में अब जांच का फोकस पूरे नेटवर्क के पीछे मौजूद मास्टरमाइंड तक पहुंचाने पर केंद्रित कर दिया है। एजेंसी को आशंका है कि अब तक गिरफ्तार किए गए आरोपी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.