Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गोवा के होटल में साझेदारी का झांसा, फरीदाबाद के युवक से 1.18 करोड़ की ठगी

फरीदाबाद  | गोवा के एक चर्चित होटल में साझेदारी दिलाने का लालच देकर फरीदाबाद के एक युवक से 1.18 करोड़ रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपियों ने भरोसा जीतने के लिए सिक्योरिटी के तौर पर ऐसे चेक दिए, जिन पर मैजिक पेन से हस्ताक्षर किए गए थे और कुछ समय बाद उनकी स्याही गायब हो गई। पीड़ित की शिकायत पर आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

क्या है पूरा मामला

सेक्टर-30 निवासी नितिन बैसला ने पुलिस को बताया कि वह धीरज नगर निवासी नीरज को बचपन से जानता था। जनवरी 2025 में नीरज ने उसकी मुलाकात रमनदीप सिंह आनंद से करवाई, जिसने खुद को इवेंट मैनेजमेंट कारोबारी बताते हुए गोवा में ‘एंग्री सरदार’ नाम से होटल और रेस्टोरेंट होने का दावा किया।

नीरज ने नितिन को होटल में निवेश कर साझेदार बनने पर मोटे मुनाफे का लालच दिया। नितिन ने जब अपने स्तर पर जांच की तो होटल को गोवा का प्रतिष्ठित होटल पाया। इसके बाद रमनदीप उसे गोवा ले गया और होटल दिखाकर विश्वास में ले लिया।

पार्टनरशिप के नाम पर रकम हड़पी
गोवा में रमनदीप ने अपने कथित पार्टनर लखबीर सिंह और होटल के अकाउंटेंट नायाब अली खान से नितिन की मुलाकात करवाई। दस्तावेज दिखाकर और मुनाफे की बड़ी बातें कर नितिन को साझेदारी के लिए राजी कर लिया गया। रमनदीप ने दावा किया कि वह लखबीर को पार्टनरशिप से हटाकर नितिन को साझेदार बना देगा।

इस भरोसे पर नितिन ने जनवरी से मई 2025 के बीच रमनदीप को करीब एक करोड़ रुपये बैंक ट्रांसफर किए। इसके अलावा 8.5 लाख रुपये नकद और 10 लाख रुपये रमनदीप के कर्मचारी के जरिये उसकी पत्नी अवनीत कौर को दिए।

मैजिक पेन से दिए गए चेक, स्याही हुई गायब

रमनदीप ने सिक्योरिटी के तौर पर नितिन को चेक दिए, लेकिन 30 जून 2025 के बाद उसने फोन उठाने बंद कर दिए। जब नितिन ने चेक बैंक में जमा करने की कोशिश की, तो पता चला कि उन पर किए गए हस्ताक्षर गायब हो चुके हैं। जांच में सामने आया कि चेक पर जानबूझकर मैजिक पेन से साइन किए गए थे।

धमकी देने का भी आरोप

नितिन ने बताया कि उसने इस निवेश के लिए 30 लाख रुपये का बैंक लोन लिया और 60 लाख रुपये रिश्तेदारों से उधार लिए थे। अब जब वह दिल्ली के छतरपुर स्थित आरोपियों के फार्महाउस पर जाता है, तो उसे जान से मारने की धमकियां दी जाती हैं।

आर्थिक अपराध शाखा ने जांच के बाद आरोपों को सही पाया और चार आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरसा में सीएम सैनी ने सुनीं शिकायतें, युवाओं ने नियमित भर्ती की मांग उठाई

summer express , सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक में शामिल होने के लिए पंचायत भवन पहुंचे। बैठक से पहले पंचायत भवन परिसर के पार्क में अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे लोगों की भीड़ जुट गई। कई शिकायतकर्ताओं को भवन के अंदर प्रवेश नहीं मिल सका। मुख्यमंत्री ने बैठक...

बेरी में 25 एकड़ जमीन पर बने 24 से अधिक फार्म हाउस अवैध, डीटीपी कार्रवाई की तैयारी

summer express ,तावड़ू। तावड़ू उपमंडल के बेरी राजस्व क्षेत्र में करीब 25 एकड़ जमीन पर पिछले डेढ़ वर्ष के दौरान विकसित किए गए दो दर्जन से अधिक फार्म हाउस प्रशासनिक जांच में नियमों के विपरीत पाए गए हैं। जांच के बाद प्रशासन ने कार्रवाई के लिए जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) विभाग को पत्र भेजा है।...

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.