Facebook-f Youtube X-twitter

रांची में कांग्रेस नेताओं ने राहुल गांधी का जन्मदिन मनाया, ऑडियो-विजुअल प्रदर्शनी और फल वितरण कार्यक्रम आयोजित

रांची | झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी का जन्मदिन गुरुवार को प्रेस क्लब, रांची में केक काटकर उत्सवपूर्वक मनाया। इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश समेत कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं ने राहुल गांधी के स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम में राहुल गांधी द्वारा जनहित के मुद्दों पर किए गए संघर्षों और उनके प्रेरणादायक भाषणों को ऑडियो-विजुअल माध्यम से प्रदर्शित किया गया। इसके पश्चात चेशायर होम पहुंचकर कांग्रेस नेताओं ने जरूरतमंद लोगों के बीच फल वितरण भी किया।

प्रमुख नेताओं की मौजूदगी

इस कार्यक्रम में बंधु तिर्की, शहजादा अनवर, जलेश्वर महतो, राधाकृष्ण किशोर, दीपिका पांडे सिंह, इरफान अंसारी, शिल्पी नेहा तिर्की, पूर्व अध्यक्ष राजेश ठाकुर, प्रदीप बालमुचू, सुबोधकांत सहाय, रामेश्वर उरांव, ममता देवी, रविंद्र सिंह, संजय लाल पासवान, शमशेर आलम, राकेश सिन्हा, सतीश पॉल, अभिलाष साहू, राजन वर्मा, विनय सिन्हा दीपू, अमरेन्द्र सिंह, एम. तौशिफ, अशोक चौधरी, सत्यनारायण सिंह, अजय सिंह, नालिन मिश्रा, नीरज भोक्ता, धन्नजय तिवारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हिमाचल कैबिनेट के बड़े फैसले: किसानों को MSP राहत और 1500 पदों को मंजूरी

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें रोजगार, कृषि और प्रशासन से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक के बाद संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने कैबिनेट फैसलों की जानकारी दी। सरकार ने विभिन्न विभागों में लगभग 1500 नए पद सृजित करने को मंजूरी दी...

गैंगस्टर से जान से मारने की धमकी मिली: मासूम शर्मा का बड़ा दावा

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा ने एक बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि उन्हें गैंगस्टर की ओर से जान से मारने की धमकी मिली थी। उन्होंने कहा कि उनके अमेरिका में रह रहे भाई को फोन कर धमकाया गया और कहा गया कि “मासूम का 20-25 करोड़ रुपये का बीमा करवा लो, उसके...

स्वारघाट के बलिया में छात्रों पर नशे का आरोप, ग्रामीणों ने मौके पर पकड़ा

बिलासपुर,सुभाष-:बिलासपुर जिले के स्वारघाट उपमंडल के बलिया क्षेत्र में कुछ छात्रों को कथित तौर पर नशा करते हुए पकड़ने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय ग्रामीणों को लंबे समय से इलाके में युवाओं की संदिग्ध गतिविधियों की शिकायत मिल रही थी।इसी के चलते ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर कुछ छात्रों को घेर...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.