Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाभा जेल में मजीठिया की सुरक्षा पर सवाल, अकाली दल का आरोप

फतेहगढ़ साहिब। नाभा जेल में बंद शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर चिंताएं सामने आई हैं। शिरोमणि अकाली दल के प्रवक्ता और अधिवक्ता अमरदीप सिंह धरनी ने फतेहगढ़ साहिब में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पंजाब सरकार और जेल प्रशासन पर सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप लगाए।

अधिवक्ता धरनी ने बताया कि 5 जनवरी को फतेहगढ़ साहिब के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (सीजेएम) के नाभा जेल दौरे के दौरान बिक्रम सिंह मजीठिया ने स्वयं अदालत के समक्ष अपनी जान को खतरे की आशंका जताई थी। मजीठिया ने न्यायालय को अवगत कराया कि जिस बैरक में उन्हें रखा गया है, वहां गंभीर अपराधों में संलिप्त कैदियों को भी रखा गया है, जिससे उनकी सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है।

अकाली दल प्रवक्ता का आरोप है कि जज के दौरे और मजीठिया द्वारा सुरक्षा संबंधी चिंता दर्ज कराने के बावजूद अब तक जेल प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। उन्होंने कहा कि न तो बैरक में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और न ही अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती जैसी बुनियादी व्यवस्थाएं की गई हैं।

धरनी ने साफ शब्दों में कहा कि यदि नाभा जेल में बिक्रम सिंह मजीठिया के साथ किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी पंजाब सरकार और जेल प्रशासन की होगी। उन्होंने मांग की कि मजीठिया की सुरक्षा को लेकर तुरंत आवश्यक कदम उठाए जाएं और अदालत के निर्देशों का सख्ती से पालन किया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.